Monday , May 5 2025
Breaking News

Guru Rashi Parivartan: देवगुरु बृहस्पति 20 नवंबर को कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश, इन राशि वालों को मिलेगी कोई अच्छी खबर 

Guru Rashi Parivartan: digi desk/BHN/नई दिल्ली/   देवगुरु बृहस्पति को 9 ग्रहों में सबसे महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। बृहस्पति की हर चाल से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। गुरु ग्रह एक राशि में करीब एक साल तक रहते हैं। अब 20 नवंबर को बृहस्पति अपनी राशि बदलेंगे। वह 20 नवंबर को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। देवगुरु के राशि गोचर से मेष, कर्क, कन्या और मकर राशिवालों के लिए लाभदायक रहेगा। आइए जानते हैं इन चारों राशियों को बृहस्पति का गोचर का फल देगा।

मेष

गुरु का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों के शुभ रहेगा। पिछले कुछ समय से चल रही समस्या से राहत मिलेगी। सफलता के नए आयाम बनेंगे। कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी मिल सकती है। विद्यार्थियों को मनोनुकूल रिजल्ट हासिल होंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे। युवा वर्ग के लिए विदेश जाने के योग बनेंगे। घर में वातावरण सुख-शांति और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा।

कर्क 

गुरु का गोचर कर्क राशिवालों के पक्ष में रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण लाभदायक यात्राएं होंगी। भाग्य और उन्नति के रास्ते प्रबल होंगे। धन आगमन के नए स्त्रोत सामने आएंगे। किसी मुश्किल कार्य में मित्रों और परिजनों का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी काम पूरे होंगे। पति-पत्नी के बीच खुशनुमा संबंध बने रहेंगे।

कन्या

कन्या राशि के जातकों के सामने कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन बड़ी सरलता से परेशानियों का हल निकाल लेंगे। छात्रों को परीक्षा में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। किसी के साथ चल रहे विवाद दूर होंगे। वह रिश्तों में मधुरता आएगी। आपके संपर्कों का दायदा बढ़ेगा। परिवार के साथ छोटी यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर 

गुरु का राशि परिवर्तन मकर वालों के लिए शानदार उपलब्धियां लेकर आ रहा है। आप अपने कौशल और क्षमताओं का इस्तेमाल करेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। युवाओं को थोड़ी मेहनत करने से सफलता मिलेगी।

 

About rishi pandit

Check Also

वास्तु शास्त्र के अनुसार भंडार घर में रखें कुछ बातों का ध्यान, मां अन्नपूर्णा करेगी वास

आमतौर पर घर का रोजमर्रा उपयोग होने वाला सामान और राशन की खरीददारी इकट्ठी ही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *