Tuesday , November 3 2026
Breaking News

Satna: साढ़े पांच लाख का इनामी कुख्यात डकैत गौरी यादव मुठभेड़ में ढेर, STF को मिली बड़ी सफलता 

स्पेशल टास्क फोर्स और चित्रकूट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई 

गैंग उप्र के चित्रकूट, बांदा और मध्य प्रदेश के सतना और रीवां के साथ आसपास  के जिलों में था सक्रिय 

सतना/ चित्रकूट,भास्कर हिंदी न्यूज़/ उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के पाठा क्षेत्र के कई वर्षों से सक्रिय साढ़े पांच लाख रुपये के इनामी डकैत गौरी यादव को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और चित्रकूट पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। एसपी चित्रकूट धवल जायसवाल ने इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि गौरी यादव पर कुछ दिन पहले ही पांच लाख रुपये का इनाम उप्र सरकार ने बढ़ाया था। वर्तमान में उसपर साढ़े पांच लाख का इनाम था। वह और उसका गैंग उप्र के चित्रकूट, बांदा और मध्य प्रदेश के सतना और रीवां के साथ आसपास की जिलों में सक्रिय था।

बुंदेलखंड में मिनी चंबल घाटी के रूप में कुख्यात पाठा के बीहड़ों में आतंक का पर्याय बन चुके डकैत गौरी से शनिवार तड़के बहिलपुरवा थानांतर्गत ददरी के जंगल में माड़व बांध के पास मुठभेड़ हुई। पाठा क्षेत्र में साढ़े पांच लाख के अंतिम डकैत को भी मार गिराया गया। अब पाठा में कोई बड़ा इनामी डकैत नहीं बचा है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *