Wednesday , June 18 2025
Breaking News

MP: कांग्रेस का एक और विधायक भाजपा में शामिल, कमलनाथ ने कहा सौदेबाजी की राजनीति का जनता देगी जवाब

kamalnath said on mla sachin birla joining BJP: digi desk/BHN/भोपाल/बड़वाह से कांग्रेस विधायक सचिन बिरला के भाजपा में शामिल होने पर पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि सौदेबाजी की राजनीति का जनता जवाब देगी।भाजपा ने सौदेबाजी से प्रदेश में अपनी सरकार बनाई है। उन्हें जनता ने चुनावों में नकार दिया था।

उन्‍होंने कहा कि अब प्रदेश में हो रहे इन चार उपचुनावों में भी भाजपा ने जनता का मूड देख लिया है और उसे संभावित परिणाम का अंदेशा हो चला है। जनता अब भाजपा को एक पल भी सत्ता में देखना नहीं चाहती है इसलिए अब अपनी सरकार और खोए हुए जनाधार को बचाने के लिए भाजपा एक बार फिर सौदेबाजी करके प्रदेश की राजनीति को कलंकित करने के साथ लोकतंत्र में जनता को मिले वोट के अधिकार का अपमान करने में लग गई है। उन्होंने कहा कि भले ही भाजपा सत्ता बचाने के लिए कितनी भी सौदेबाजी की राजनीति कर ले लेकिन जनता इन चुनावों में जवाब देगी।

जो बिकाऊ है वह बिकेगा

वहीं सचिन बिरला के भाजपा में जाने पर राज्‍यसभा सदस्‍य दिग्विजय सिंह ने कहा कि जो बिकाऊ है वह बिकेगा और जो टिकाऊ है वह टिकेगा।

 

About rishi pandit

Check Also

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 2 दिनी इंदौर-बड़वानी का दौरा रद्द

इंदौर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी 18 और 19 जून को मध्य प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *