Tuesday , November 3 2026
Breaking News

T20 World cup: आयरलैंड को 8 विकेट से हराकर नॉमिबिया ने सुपर 12 में बनाई जगह

T-20 World cup 2021: digi desk/BHN/ आइसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 में पहुंचने वाली सभी चार टीमों का फैसला हो गया है। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में आयरलैंड के खिलाफ नामिबिया ने दमदार जीत हासिल कर अगले दौर में जगह पक्की की। नामिबिया ने शुक्रवार को टूर्नामेंट में अपने बेहतरीन खेल को जारी रखते हुए पहले राउंड में दूसरी जीत दर्ज कर सुपर 12 में जगह बनाई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम 8 विकेट पर 20 ओवर में 125 रन ही बना पाई थी। जवाब में नामिबिया ने कप्तान जेरार्ड इरासमस के अर्धशतक के दम पर 18.3 ओवर में 2 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल किया।टॉस जीतकर आयरलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। नामिबिया ने कसी हुई गेंदबाज से उनके बड़े स्कोर बनाने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

पाल स्टारलिन और केविन ओ ब्राइन ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी लेकिन बाकी बल्लेबाज इसका फायदा नहीं उठा पाए। स्टारलिन 38 जबकि केविन 25 रन बनाकर आउट हुए कप्तान एंडी बालबर्नी ने 21 रन की पारी खेली। इन तीनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज मैदान पर नहीं टिक पाया। टाप आर्डर के तीन बल्लेबाजों के अलावा कोई भी दहाई अंक तक नहीं पहुंच पाया। 20 ओवर में आयरलैंड की टीम 8 विकेट पर 125 रन ही बना पाई।

 

About rishi pandit

Check Also

बांग्लादेश में 500 कपड़ा कारखाने बंद, 30 हजार टका वेतन की मांग पर सड़कों पर उतरे मजदूर

ढाका बांग्लादेश एक बार फिर से उबल पड़ा है. लगभग 28 महीनों के बाद लोग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *