Sunday , May 12 2024
Breaking News
वीर शहीद कर्णवीर सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

Satna: CM शिवराज सिंह ने सतना पहुंचकर कर्णवीर को दी अंतिम विदाई, जयघोष के साथ दलदल में हुआ वीर सपूत का अंतिम संस्कार 

  • बलिदानी के सम्‍मान में जो बनेगा वह करेंगे-शिवराज सिंह चौहान 

  • सम्‍मान निधि एक करोड़ रुपये देने की घोषणा

  • सतना के वीर सपूत कर्णवीर सिंह राजपूत के भाई को सरकारी नौकरी और गांव में स्‍मारक बनाने घोषणा 

 

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ बुधवार को कश्मीर के शोपियां जिले में आंतकियों से लड़ते-लड़ते वीरगति को प्राप्त हुए सतना के वीर सपूत कर्णवीर सिंह राजपूत का अंतिम संस्‍कार गृहग्राम दलदल में किया गया। अंतिम संस्‍कार में शामिल मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बलिदानी के सम्‍मान में जो बनेगा वह करेंगे। उन्‍होंने सम्‍मान निधि एक करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की। साथ ही बलिदानी के भाई को सरकारी नौकरी और गांव में स्‍मारक बनाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने ग्राम दलदल पहुंचकर कर्णवीर सिंह राजपूत की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले प्रयाग (इलाहाबाद) में सेना द्वारा श्रद्धांजलि के बाद फूलों से सजे सेना के वाहन में बलिदानी कर्णवीर का पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से सतना लाया गया। इस

शहीद के गांव दलदल में वीर सपूत के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब

दौरान जबलपुर से सेना की एक विशेष टुकड़ी सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदा देने दलदल गांव पहुंची।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सतना जिले के ग्राम दलदल पहुंचकर जम्मू कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए मध्यप्रदेश के लाल श्री कर्णवीर सिंह राजपूत की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

वीर गति को पाने वाले 24 वर्ष के कर्णवीर सिंह के एक कंधे में और दूसरी गोली सिर पर लगी है। वे 22 राजपूत रेजिमेंट 44 आरआर के जवान थे जो कि शोपियां में पदस्थ थे। उनके गांव में स्थित निवास और क्षेत्र में सभी ओर मातम छाया हुआ है और हर कोई इस बलिदानी को याद कर रहा है। स्वजन नम आंखों से देश के प्रति अपने 24 साल के लाड़़ले के बलिदान को याद कर गर्व भी महसूस कर रहे हैं तो दूसरी ओर देश के दुश्मनों के प्रति उनके मन मे आक्रोश भी है।

पिता भी हैं सेवानिवृत्त सैनिक 

चार वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुए कर्णवीर सिंह राजपूत के पिता रवि कुमार भी 22वीं राजपूत रेजीमेंट में पदस्थ थे जो कि 2017 में सूबेदार मेजर के पद से सेवानिवृत्‍त हुए थे। आज गांव में उनके घर मे रिश्तेदारों की भीड़ पहुंचीी है। वहीं गांव के युवा कर्णवीर सिंह अमर रहे के नारे लगा रहे हैं।गुरुवार को जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी रामपुर बाघेलान के दलदल गांव पहुंचे और उनके पैतृक निवास जाकर अंतिम संस्कार के लिए व्यवस्थाओं का जाएजा लिया। इसके साथ ही जिले के सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधियों का भी उनके ग्राम में पहुंचना जारी है।

दो आतंकी ढेर भी किए 

जानकारी के अनुसार कश्मीर घाटी के आतंक प्रभावित शोपियां के चीरबाग द्रगाड़ इलाके में आतंकियों के खिलाफ चल रहे आपरेशन के दौरान बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे सेना और आतंकियों के बीच उस वक्त एनकाउंटर हुआ जब एक संदिग्ध कार ने सेना के फिक्स पिकेट को पार करने की कोशिश की। कार को रोकने पर उसमें सवार आतंकियों ने फायर कर दिए। सैन्य जवानों ने मोर्चा संभाला और दो आतंकी ढेर कर दिए। जवाबी हमले में कर्णवीर सिंह राजपूत समेत दो अन्य जवान घायल हो गए। गंभीर रुप से घायल कर्णवीर उपचार के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए।

वीर शहीद की अंतिम विदाई में इन्होने भी दी श्रद्धांजलि

वीर शहीद की अंतिम विदाई में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री  रामखेलावन पटेल, सांसद गणेश सिंह, सांसद राज्यसभा, राजमणि पटेल, पूर्व मंत्री एवं विधायक रीवा  राजेन्द्र शुक्ल, विधायक रामपुर बघेलान  विक्रम सिंह, विधायक मैहर  नारायण त्रिपाठी, विधायक चित्रकूट  नीलांशू चतुर्वेदी, विधायक सतना सिद्धार्थ कुशवाहा, पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी, पूर्व विधायक प्रभाकर सिंह, पूर्व विधायक  सुरेन्द्र सिंह गहरवार, अन्य जनप्रतिनिधिगण, कमिश्नर रीवा अनिल सुचारी, एडीजीपी केपी व्यंकटेश्वर राव, डीआईजी अनिल सिंह कुशवाह, कलेक्टर अजय कटेसरिया, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह तथा हजारों आमजन उपस्थित रहे तथा वीर सपूत को श्रद्धासुमन अर्पित कर नम आँखों से अंतिम विदाई दी।

About rishi pandit

Check Also

प्रदेश भाजपा और कांग्रेस ने युवा वर्ग को साधने रोजगार और स्वरोजगार के कई वादे किए, पांच लाख से अधिक मतदाता पहली बार करेंगे मतदान

इंदौर  मालवा-निमाड़ अंचल में युवा मतदाता गेम चेंजर बन सकते हैं। अंचल के देवास, इंदौर, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *