Happy Eid-e-Milad-un-Nabi 2021 : digi desk/BHN/ ईद-ए-मिलाद (Eid-e-Milad) या ईद मिलाद-उन-नबी (Eid Milad-Nabi) का त्योहार 19 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस्लाम को मानने वालों के लिए यह अहम दिन है। इस दिन को पैंगबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के रूप में दुनियाभर में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीन रबी-अल-अव्वल के 12वें दिन हुआ था।
इस त्योहार पर रात भर मजलिसें (सभाएं) की जाती हैं और पैगंबर मोहम्मद साबह द्वारा दी गई शिक्षा को याद किया जाता है। मस्जिदों में रात भर नमाज अता करते हैं। मोहम्मद साहब की याद में जुलूस निकाले जाते हैं। सोशल मीडिया के दौरान में विभिन्न प्लेटफॉर्म पर बधाइयों का दौर शुरू हो चुका है।