Saturday , May 18 2024
Breaking News

Karwa Chauth: करवा चौथ के दिन भूल कर भी ना करें ये काम, वर्ना बेकार हो जाएगा आपका व्रत 

Karwa Chauth 2021: digi desk/BHN/करवा चौथ का व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती है। यह व्रत उनके लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। इसके लिए सुहागिनें कई दिन पहले से तैयारियां शुरू कर देती है। करवा चौथ का व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को रखा जाता है। इस साल व्रत 24 अक्टूबर को है।

करवा चौथ पर महिलाएं निर्जला व्रत रखती है, जो बेहद ही कठित होते है। इसके लिए व्रत में कुछ नियमों का पालन करना भी जरूरी है। वरना फल नहीं मिलता है। आइए जानते हैं करवा चौथ के दिन किन कार्यों को करने से बचना चाहिए।

1. करवा चौथ के दिन सूर्यादय से पहले जागना चाहिए। इस व्रत की शुरुआत सूरज उगने से पहले की जाती है। सूर्योदय के बाद शुरू किया व्रत मान्य नहीं होता।

2. व्रत रखने वाली महिलाओं को सूर्योदय से पहले जागना चाहिए, लेकिन घर के दूसरे सदस्यों को नहीं उठाना चाहिए।

3. व्रत की शुरुआत सरगी खाकर करें। सरगी सास अपने बहू को देती है।

4. करवा चौथ के दिन काले, नीले और ग्रे कलर के कपने नहीं पहनें। इस दिन लाल रंग के कपड़े पहना शुभ होता है।

5. महिलाएं किसी से झगड़ा नहीं करें।

6. करवा चौथ के दिन नुकीली चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए।

करवा चौथ का शुभ मुहूर्त

24 अक्टूबर 2021 को रविवार के दिन सुबह 03 बजकर 01 मिनट से चतुर्थी तिथि शुरू होगी। वह 25 अक्टूबर को सुबह 05 बजकर 43 मिनट पर चुतर्थी तिथि समाप्त होगी। इस दौरान 24 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 43 मिनट से लेकर 06 बजकर 59 मिनट तक करवाचौथ पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा।

नोट-हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

About rishi pandit

Check Also

मृत्यु के बाद सावधानियाँ: गरुड़ पुराण के अनुसार सामग्रियों का संचय करना

जो व्यक्ति आया है उसे एक दिन जाना है, इस बात से सभी वंचित हैं. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *