Saturday , May 4 2024
Breaking News

Rashifal 14th October: मेष व वृश्चिक राशि के जातकों को होगा लाभ, जानिए गुरुवार का राशिफल

14th October 2021: digi desk/BHN/ आज आश्विन माह शुक्ल पक्ष नवरात्र में नवमी के दिन सूर्योदय के समय उत्तराभाद्रपद नक्षत्र व चन्द्रमा मकर राशि में है। मकर राशि मे इस समय गुरु व शनि है। सूर्य अब तुला राशि में हैं। आज चन्द्रमा व शनि एकसाथ मकर में रहेंगे। आज मेष व वृश्चिक राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मिथुन व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में वृष व वृश्चिक के जातक सफल रहेंगे। कर्क व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।

मेष-आज मंगल व चन्द्रमा का दशम गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है। आज जॉब से सम्बंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। गुरु दशम शुभ रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।

 वृष –शुक्र सप्तम व चन्द्रमा नवम शुभ है। जमीन या मकान खरीदने का प्लान बनेगा। सफेद व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। बैंकिंग कॅरियर में प्रोग्रेस है।

मिथुन –चन्द्र, गुरु व शनि का अष्टम गोचर मिश्रित फलदायी है। मीडिया व आईटी जॉब से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आसमानी व हरा रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता दिख रहा है।

कर्क –मंगल व चन्द्रमा गोचर स्वास्थ्य के लिए अनुकूल हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। व्यवसाय में केतु थोड़ा तनाव दे सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। जॉब में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह-सूर्य व मंगल अनुकूल हैं। चन्द्रमा के खष्ठम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज धन के लें देन के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। नारंगी व लाल रंग शुभ है।

कन्या –छात्र अपने कॅरियर से खुश रहेंगे। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। हनुमान जी की उपासना करें। पिता का आशीर्वाद लें।

तुला –शुक्र व चन्द्रमा शुभ हैं। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति तथा शुभ लाभ है। बैगनी रंग शुभ है। चावल का दान करें।

वृश्चिक –मंगल व चन्द्रमा जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव दे सकता है। छात्रों को कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व लाल रंग शुभ है। सवा किलो तिल का दान करें।

 धनु –आज चन्द्रमा व शनि का इसी राशि से द्वितीय होना अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है। संतान की प्रगति से प्रसन्न रहेंगे।

मकर –शनि व चन्द्रमा इसी राशि में हैं। रियल स्टेट से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें। तिल का दान करें।

कुम्भ –चन्द्रमा व शनि बिजनेस व जॉब में संघर्ष प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन यात्रा के लिए सुखद रहेगा। हरा व नीला रंग शुभ है। चन्द्रमा के द्रव्यों चावल व दही का दान करें।

मीन –पॉलिटिक्स  में कोई बड़ा लाभ हो सकता है। जॉब में बहुत जल्द प्रोमोशन संभावित है। सफेद व पीला रंग शुभ है। माता दुर्गा जी की पूजा करते रहें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। सुखद यात्रा संभावित है।

About rishi pandit

Check Also

100 साल बाद अक्षय तृतीया पर एक साथ बनेंगे दो शुभ योग, चमकेगी इन राशियों की किस्मत

 वैदिक ज्योतिष अनुसार इस साल अक्षय तृतीया 10 मई को मनाई जाएगी। वहीं आपको बता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *