Thursday , November 5 2026
Breaking News

Google Gmail : व्हाट्सएप्प, फेसबुक, इंस्टाग्राम के बाद अब Google का gmail down..!

Now Google E Mail Service Gmail Is Down After Whatsapp Facebook And Instagram: digi desk/BHN/ सोशल मीडिया साइट्स व्हाट्सएप्प (WhatsApp), फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instagram) के बाद अब गूगल (Google) के फ्री जीमेल सर्विस ने भी काम करना बंद कर दिया है। मंगलवार को भारत में बड़ी संख्या में जीमेल (gmail) के यूजर्स ने कहा कि वे न तो ई-मेल (e-mail) भेज पा रहे हैं और न ही रिसीव कर पा रहे हैं।

एक यूजर ने कहा कि मेरा जीमेल काम नहीं कर रहा है. मैं ई-मेल भेज नहीं पा रहा हूं। किसी का ई-मेल रिसीव भी नहीं कर पा रहा. मुझे लगता है कि जीमेल ने काम करना बंद कर दिया है। जीमेल डाउन हो गया है।

एक अन्य यूजर ने लिखा कि मैं जीमेल का इस्तेमाल नहीं कर पा रहा हूं. जीमेल डाउन हो गया है या यह समस्या सिर्फ मेरे साथ हो रही है। भारत समेत कई देशों के यूजर सोशल मीडिया पर गूगल और जीमेल की शिकायत कर रहे हैं। गूगल की ओर से अब तक इस संबंध में कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है।

स्टार्टअप न्यूज फीड ने ट्विटर पर कहा है कि डाउन डिटेक्टर के मुताबिक, जीमेल का इस्तेमाल करने वाले 68 फीसदी यूजर्स ने कंप्लेन की है। वे इसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. 18 फीसदी यूजर्स ने कहा है कि कनेक्शन में समस्या आ रही है, जबकि 14 फीसदी ने कहा कि वह लॉगइन भी नहीं कर पा रहे हैं।

ट्विटर पर जीमेल सर्वर डाउन के अलावा जीमेल और जीमेल डाउन ट्रेंड करने लगा। आईएम मुकेश नाम के यूजर ने लिखा कि सर्वर डाउन, इंस्टाडाउन, जीमेल डाउन. इस बीच टेलीग्राम और ट्विटर जश्न मना रहा है। एक दफ्तर का फोटो भी शेयर किया है, जिसमें कर्मचारी बेहद खुश हो रहे हैं।

About rishi pandit

Check Also

WhatsApp पर टास्क पूरा करके कमाई का लालच पड़ सकता है भारी, साइबर ठग ऐसे खाली कर रहे बैंक खाते

WhatsApp से मोटी कमाई कैसे कर सकते हैं? इस तरह के विज्ञापन आपने सोशल मीडिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *