Saturday , May 18 2024
Breaking News

Bank Holidays: नवरात्रि, दशहरा सहित इन त्योहारों के कारण बंद रहेंगे बैंक, जानिए, कब रहेगी छुट्टी और परेशानी से बचें 

Bank Holidays: digi desk/BHN/ इस महीने यानी अक्टूबर में नवरात्रि, दशहरा समेत कई त्योहार हैं। ऐसे में आपको बैंक छुट्टियों के बारे में पता होना बेहद जरूरी है। ताकि पहले से सभी वित्तीय कार्य निपटा लें। जिससे आगे कोई परेशानी ना हो। आज (रविवार) से अलग-अलग शहरों में कुल 13 दिन बैंकों का अवकाश है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अक्टूबर के लिए आधिकारिक बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी की है। जिसके अनुसार अक्टूबर में 21 छुट्टियां है। वह देश के कई शहरों में लगातार बैंक में अवकाश रहेगा। इस 21 दिन की छुट्टियों में साप्ताहिक अवकाश भी शामिल हैं।

गौरतलब है कि रविवार के अलावा हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। बता दें आज दूसरा शनिवार होने के कारण देश के बैंक बंद है। साथ ही कल रविवार की छुट्टी है। इसके बाद दशहरा के दिन बैंकों में काम नहीं होगा।

अक्टूबर 2021 में बैंक अवकाश की पूरी लिस्ट

  • 12 अक्टूबर 2021 – दुर्गा पूजा (महा सप्तमी) / (पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा)
  • 13 अक्टूबर 2021 – दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) / (पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, मणिपुर, त्रिपुरा, असम)
  • 14 अक्टूबर 2021 – दुर्गा पूजा/दशहरा/अयुत पूजा (पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, तमिलनाडु, सिक्किम, पुडुचेरी, ओडिशा, नागालैंड, मेघालय, केरल, कर्नाटक, झारखंड, बिहार, असम)
  • 15 अक्टूबर 2021 – दुर्गा पूजा/दशहरा/दशहरा (विजया दशमी)/(मणिपुर, हिमाचल प्रदेश को छोड़कर राष्ट्रीय)
  • 16 अक्टूबर 2021 – दुर्गा पूजा (दसैन) / (सिक्किम)
  • 17 अक्टूबर 2021 – रविवार
  • 18 अक्टूबर 2021 – कटि बिहू (असम)
  •  19 अक्टूबर 2021 – ईद-ए-मिलाद/ईद-ए-मिलदुन्नबी/मिलाद-ए-शरीफ/बारावफात (गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, जम्मू, कश्मीर, उत्तर प्रदेश को छोड़कर राष्ट्र) , केरल, दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड
  • 20 अक्टूबर 2021 – महर्षि वाल्मीकि का जन्मदिन/लक्ष्मी पूजा/ईद-ए-मिलाद (त्रिपुरा, पंजाब, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश)
  • 22 अक्टूबर 2021 – ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (जम्मू और कश्मीर) के बाद शुक्रवार
  • 23 अक्टूबर 2021 – चौथा शनिवार
  • 24 अक्टूबर 2021 – रविवार

 

About rishi pandit

Check Also

आईआईएफएल सिक्योरिटीज का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 180.4 करोड़ रुपये

आईआईएफएल सिक्योरिटीज का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 180.4 करोड़ रुपये भारत को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *