Saturday , May 11 2024
Breaking News

Accdient: नदी में पलटी यात्रियों से भरी नाव, 51 शव बरामद, करीब 70 लोग अब भी लापता

Boat Accident: digi desk/BHN/ डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (Democratic Republic of Congo) में भीषण हादसे की खबर है। मिली जानकारी के लिए कांगो नदी में नाव के पलटने से 100 से ज्यादा लोग मारे गए या लापता हो गए। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक नदी में डूबे 51 शवों को निकाल लिया गया है जबकि नाव पर सवार 69 अन्य लोग अभी भी लापता हैं। वैसे, इस हादसे में 39 लोगों को सुरक्षित भी निकाला गया है। देश के मानवीय मामलों के मंत्री स्टीव मबिकायी ने बताया कि नाव के डूबने की असल वजह क्षमता से अधिक लोगों का सवार होना था। इस पर अधिक भार भी लोड किया गया था, जो हादसे की वजह बना। उन्होंने इस घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही इस घटना में जिम्मेदार लोगों पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी की।

आपको बता दें कि कांगो नदी अफ्रीका की दूसरी सबसे लंबी नदी है। साथ ही एमेजन के बाद जल की मात्रा में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी नदी है। इसे दुनिया की सबसे गहरी नदी माना जाता है, और ये 220 मीटर से भी गहरी है। ऐसे में इसमें यात्रा करना काफी खतरनाक भी हो सकता है।

पहले भी होते रहे हैं हादसे
इससे पहले भी कांगो में इस तरह की घटनाएं सामने आती रही हैं। जनवरी में भी नाव हादसा हुआ था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 20 लोगों का कुछ पता नहीं चला था। ये हादसा भी क्षमता से अधिक यात्रियों के बैठने की वजह से हुआ था। वहीं 15 फरवरी को एक नाव के पलटने से 60 लोगों की मौत हो गई थी। नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिस कारण नाव डूब गई। देश के मानवीय मामलों के मंत्री स्टीव मबिकायी ने बताया था कि इस नाव पर 700 लोग सवार थे।
दरअसल कांगो में सड़कों का बुरा हाल है, इस कारण लोग नाव के जरिए यात्रा करना बेहतर समझते हैं। कांगो के निवासियों के लिए लंबी दूरी की यात्रा का एकमात्र जरिया कांगो नदी ही है। ऐसे में नाव पर क्षमता से अधिक लोगों को बिठाया जाता है, और अधिक भार भी लोड कर दिया जाता है। इस कारण हादसों की आशंका बढ़ जाती है।

About rishi pandit

Check Also

फिलिस्तीन के समर्थन पर भड़के इजरायली राजदूत, UN में फाड़ दिया चार्टर

 संयुक्त राष्ट्र इजरायल और हमास के बीच बीते सात महीने से ज्यादा से जंग चल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *