Saturday , November 7 2026
Breaking News

SBI Offers: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का ग्राहकों को तोहफा, फ्री में दे रही 2 लाख का इंश्योरेंस, आप भी उठा सकते हैं फायदा 

SBI Offers: digi desk/BHN/ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर हैं। एसबीआई अपने ग्राहकों को दो लाख रुपए तक का मुफ्त इंश्योरेंस दे रही है। जिन कस्टमर्स का बैंक में जन धन खाता और रुपे डेबिट कार्ड है। उन्हें बैंक के नए ऑफर का फायदा मिलेगा। जन धन ग्राहकों को स्टेट बैंक दो लाख रुपए तक दुर्घटना बीमा दे रहा है। रुपे कार्ड से पैसों की निकासी और शॉपिंग भी कर सकते हैं।

ट्रांसफर करने का विकल्प

बचत खाते को जन धन योजना अकाउंट में ट्रांसफर किया जा सकता है। 28 अगस्त 2018 तक खोले गए जन धन खातों पर कार्ड की इंश्योरेंस राशि एक लाख रुपए है। जबकि इसके बाद जारी रुपे कार्ड पर 2 लाख रुपए तक का एक्सीडेंटल कवर मिलेगा।

कैसे उठाएं फायदा

ग्राहकों को इसके लिए क्लेम फॉर्म भरना होगा। इसके बाद जरूरी दस्तावेज जमा करने होगा। नॉमिनी का नाम, बैंक डिटेल, पासबुक की कॉपी सहित आदि सबमिट करनी होगी। क्लेम फॉर्म और डॉक्टूमेंट्स जमा करने के बाद 10 दिनों में निपटारा होगा। एसबीआई की स्कीम का फायदा 31 मार्च 2022 तक दिया जाएगा।

क्या है प्रधानमंत्री जन धन योजना

प्रधानमंत्री जन धन योजना की शुरुआत 2014 में हुई थी। इस स्कीम में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बैंकिंग, पेंशन आदि जैसी सर्विस पहुंचाना है। कोई भी व्यक्ति जन धन खाते खुलवा सकता है। अकाउंट जीरो बैलेंस के साथ खोला जाता है।

कैसे खुलवाएं जन धन खाता

जन धन योजना में बैंक अकाउंट खुलवाने के लिए किसी भी तरह के अतिरिक्‍त कागजों को देनी की जरूरत नहीं है। जिन दस्‍तावेजों से अन्‍य बैंकों के खाते खुलते हैं। जन धन के खाते भी उनसे ही खुल जाएंगे। वहीं इस खाता एक फायदा भी है। अगर अकाउंट में पैसे नहीं है, तब इमरजेंसी के समय पांच हजार रुपए तक निकाल सकते हैं। बस इसके लिए जन धन खाता आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है।

 

About rishi pandit

Check Also

TVS का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर M1-S लॉन्च, 120 KM की रेंज और फास्ट चार्जिंग का दावा

मुंबई  टीवीएस मोटर ने ईआईसीएमए 2026 में अपने उत्पादन-अनुरूप एम1-एस इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर का अनावरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *