Saturday , May 4 2024
Breaking News

Health Tips: सूखा नारियल खाने से महिलाओं काे मिलते हैं 8 जबरदस्त फायदे,खून की कमी काे करता है दूर 

Dry Coconut Health Benefits for Women: digi desk/BHN/ सूखा नारियल खाने से महिलाओं काे क्या लाभ मिलते हैं (Dry Coconut) नारियल कई तरह का हाेता है, इसमें पानी वाला नारियल, जटा नारियल और सूखा नारियल शामिल हैं। सभी तरह के नारियल काे स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी फायदेमंद माना जाता है।नारियल स्वादिष्ट हाेने के साथ ही सेहतमंद भी हाेता है, यही कारण है कि अधिकतर लाेग इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करते हैं। नारियल का सेवन सभी उम्र के लाेगाें के लिए जरूरी हाेता है। लेकिन आज हम आपकाे महिलाओं के लिए सूखा नारियल क्याें जरूरी है, इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

सूखा नारियल अधिकतर घराें में पाया जाता है, क्याेंकि लाेग सूजी, खीर, हलवे, आइसक्रीम और अन्य स्वीट डिशेज में इसका इस्तेमाल करते हैं। साथ ही सूखे नारियल से कई तरह की स्पेशल डिशेज भी तैयार की जा सकती है। नारियल स्वीट डिशेज के स्वाद और पाेषक तत्व दाेनाें में वृद्धि करता है। यह सभी लाेगाें के लिए फायदेमंद हाेता है, लेकिन महिलाओं के लिए इसके फायदे काफी अधिक हाेते हैं। यह महिलाओं में एनीमिया या खून की कमी काे दूर करता है, साथ ही प्रेगनेंसी में भी इसका सेवन करना लाभदायक माना जाता है। इतना ही नहीं सूखा नारियल आपके लिए एक फेशियल एक्सरसाइज के रूप में भी कार्य करता है। इसे चबाने से फेशियल एक्सरसाइज हाेती है, जिससे आपके लुक में सुधार हाेता है।

Nutrients in Dry Coconut

  • आयरन (Iron)
  • मैग्नीशियम (Magnesium)
  • विटामिन बी6 (Vitamin B6)
  • कैल्शियम (Calcium)
  • एंटीऑक्सीडेंट्स (Anti Oxidants)

महिलाओं के लिए सूखे नारियल के फायदे 

ड्राय या सूखा नारियल खाने से सेहत काे कई तरह के लाभ मिलते हैं। अगर आप इसका सेवन नियमित रूप से करेंगी, ताे इससे आप हृदय राेग (Heart Disease) से बच सकती हैं। साथ ही प्रेगनेंसी में भी इसका सेवन किया जा सकता है। सूखा नारियल महिलाओं में हाेने वाली यूटीआई (UTI) की समस्या से भी निजात दिलाने में मदद करता है।

1. आयरन की कमी दूर करे सूखा नारियल (Dry Coconut Increase Hemoglobin)

अधिकतर महिलाओं में एनीमिया या आयरन की कमी देखने काे मिलती है। महिलाओं में आयरन की कमी एक बड़ी समस्या है, इससे वे शारीरिक कमजाेरी के साथ ही कई अन्य तरह की समस्याओं से भी परेशान रहती हैं। सूखे नारियल में काफी अच्छी मात्रा में आयरन पाया जाता है, इसलिए इसे महिलाओं के लिए फायदेमंद माना गया है। नारियल काे डाइट में शामिल करने से आयरन या खून की कमी की समस्या काे काफी हद तक दूर किया जा सकता है। इससे आसानी से हीमाेग्लाेबिन बढ़ाया जा सकता है। इसलिए ही प्रसव के बाद अकसर महिलाओं काे नारियल की मिठाइयां खिलाई जाती है। यह आयरन की कमी काे दूर करने का एक अच्छा उपाय है।

2. हृदय के लिए फायदेमंद सूखा नारियल (Dry Coconut Beneficial for Heart)

ड्राय या सूखे नारियल में काफी अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जाे आपके हृदय काे स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। वैसे ताे एंटीऑक्सीडेंट आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी हाेते हैं, लेकिन हृदय राेगाें से बचने के लिए यह एक जरूरी पाेषक तत्व हाेता है। नारियल में फिनॉलिक कंपाउंड हाेते हैं, जाे एंटीऑक्सीडेंट्स हैं। ये कंपाउंड सेल्स के ऑक्सीडेटिव डैमेज काे राेकते हैं। नारियल हार्ट अटैक (Heart Attack) के खतरे काे भी कम करता है। दरअसल, नारियल धमनियाें में प्लाक बनने से राेकता है, जिससे हार्ट ब्लॉकेज काे भी राेका जा सकता है।

3. गठिया राेग में लाभकारी (Dry Coconut Beneficial in Gout)

महिलाएं अकसर ही गठिया या अर्थराइटिस से परेशान रहती हैं। गठिया एक बेहद पीड़ादायक समस्या है। इस समस्या से बचने के लिए आपकाे अपनी डाइट में सूखे नारियल काे जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें थाेड़ी मात्रा में कैल्शियम भी पाया जाता है, जाे हड्डियाें काे मजबूत बनाता है। साथ ही इसमें मौजूद अन्य पाेषक तत्व आपके संपूर्ण शरीर काे मजबूत बनाते हैं।

4. गर्भावस्था में फायदेमंद है सूखा नारियल खाना (Dry Coconut in Pregnancy)

सूखे नारियल काे प्रेगनेंसी पीरियड में भी आसानी से खाया जा सकता है। इससे महिलाओं की राेग प्रतिराेधक क्षमता मजबूत बनती है। साथ ही यह आपके भ्रूण के लिए भी फायदेमंद हाेता है। नारियल में फैटी एसिड (Fatty Acid) हाेता है, जाे शिशु के विकास और वृद्धि में मदद करता है। इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान आपकाे सूखे नारियल का सेवन किसी न किसी रूप में जरूर करना चाहिए।

5. फेशियल एक्सरसाइज में फायदेमंद (Dry Coconut Beneficial in Facial Exercises)

महिलाएं अपने चेहरे काे अच्छा शेप देने के लिए भी सूखे नारियल का सेवन कर सकती हैं। दरअसल, सूखे नारियल काे काफी बार चबाना पड़ता है, जिससे फेशियल एक्सरसाइज हाे जाती है। ऐसे में अगर नियमित रूप से इस तरह से फेशियल एक्सरसाइज की जाए, ताे स्वास्थ्य के साथ ही आपके लुक में भी सुधार हाेने लगेगा।

6. इम्यूनिटी बढ़ाए सूखा नारियल (Dry Coconut Increase Immunity)

सूखा नारियल पाेषक तत्वाें से भरपूर हाेता है। इसमें विटामिंस, कैल्शियम, मैग्नीज, प्राेटीन और आयरन काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में इसका सेवन करने से इम्यूनिटी यानी राेग प्रतिराेधक क्षमता काे बढ़ाया जा सकता है। सूखा नारियल आपकी इम्यूनिटी बढ़ाकर बीमारियाें से लड़ने में आपकी मदद करता हैं।

7. स्तनाें के दूध में वृद्धि करे (Dry Coconut Increase Breast Milk)

स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए सूखे नारियल का सेवन करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्याेंकि इसके सेवन से स्तनाें में दूध का उत्पादन बढ़ता है। साथ ही शिशु काे भी जरूरी पाेषक तत्व मिलते हैं। प्रसव के बाद अगर नियमित रूप से नारियल खाया जाए, ताे बच्चे के विकास में मदद मिलती है। इससे बच्चे के लिए पौष्टिक दूध का उत्पादन हाेता है। दरअसल, नारियल में लॉरिक एसिड हाेता है जाे ब्रेस्ट मिल्क काे बढ़ाने में मदद करता है। यह ब्रेस्ट मिल्क काे बढ़ाने का एक घरेलू उपाय है।

8. यूरिन इंफेक्शन से बचाए (Prevent from Urine Infection)

महिलाओं काे अकसर ही यूरिन इंफेक्शन की समस्या से जूझना पड़ता है। नारियल का सेवन करने से यूरिन इंफेक्शन या मूत्र संक्रमण से बचा जा सकता है। दरअसल, नारियल यूरिन इंफेक्शन पैदा करने वाले बैक्टीरिया काे राेकता है। नारियल खाने से यूटीआई जैसे गंभीर संक्रमण काे भी राेका जा सकता है। याेनि काे स्वस्थ रखने के लिए भी आप नारियल का सेवन कर सकती हैं। नारियल पानी भी यूरिन इंफेक्शन से बचाव करता है।

आप भी अपनी डाइट में सूखे नारियल काे शामिल कर सकती हैं। यह आपके स्वास्थ्य, त्वचा और शिशु के लिए फायदेमंद हाेता है। इसके सेवन से आपकाे काेई साइड इफेक्ट भी नहीं हाेता है, इसे आसानी से खाया जा सकता है।

About rishi pandit

Check Also

इंटरनेशनल वुमन डे पर महिलाओं को बनाकर खिलाएं टेस्टी पैनकेक

नई दिल्ली सुबह उठते ही लोग घर की महिलाओं से पूछते हैं कि आखिर आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *