Sunday , April 28 2024
Breaking News

Robert Durst Case: अरबपति शख्स ने की अपने दोस्त की हत्या, 20 साल बाद सुलझा केस..!

Robert Durst Case:digi desk/BHN/ अमरिका के एक अरबपति व्यापारी को 20 साल पहले अपने दोस्त के मर्डर के मामले में अदालत ने दोषी करार दिया है। लॉस एंजिल्स की एक पीठ ने रॉबर्ट डर्स्ट (Robert Durst) को अपने फ्रेंड की हत्या के लिए शुक्रवार को फैसला सुनाया। यह एक ऐसा केस है, जिसने न्यूयॉर्क के रियल एस्टेट बिजनेस में नया रुख पैदा कर दिया था। मामला रॉबर्ट की वाइफ के साल 1982 से गायब होने से जुड़ा था।

18 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा

78 वर्षीय रॉबर्ट डर्स्ट कोर्ट के फैसले के वक्त उपस्थिति नहीं थे। वह एक जेल में आइसोलेशन में है। रॉबर्ट कोरोना संक्रमित एक शख्स के संपर्क में आए थे। डर्स्ट को दोषी ठहराए जाने के बाद 18 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी। सजा मिलने के बाद पैरोल के बिना वो जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे। रॉबर्ट डर्स्ट पर अपने दोस्त सुसान बर्मन (Susan Berman) की हत्या का आरोप है।

सुसान पुलिस को बताने वाली थीं सच्चाई

सुसान बर्मन का मर्डर दिसंबर 2000 में उनके घर पर हुआ था। उनके सिर के पिछले भाग में गोली मारी गई थी। बर्मन रॉबर्ट के बेस्ट फ्रेंड थी। वह पुलिस को बताने वाली थी कि डर्स्ट की पत्नी कैसे गायब हुई। हालांकि उस पर अपनी वाइफ की लापता होने का आरोप नहीं लगा, क्योंकि वो कभी मिली नहीं। उन्हें टेक्सास के गैल्वेस्टन में बरी कर दिया गया था। लेकिन रॉबर्ट ने सुसान बर्मन की हत्या कर शरीर के टुकड़े कर समुद्र में फेंकने की बात स्वीकार की थी।

About rishi pandit

Check Also

इंडोनेशिया के जकार्ता से 143 किलोमीटर दूर भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई 6.2 तीव्रता

जकार्ता. इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से 143 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में शनिवार को भूकंप के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *