Friday , June 20 2025
Breaking News

Russia Perm University: रूस की पर्म यूनिवर्सिटी में फायरिंग, 8 की मौत, छात्रों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान..!

Russia Perm University: digi desk/BHN/ रूस की पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी की अज्ञात शख्स ने फायरिंग कर दी। अब तक आठ लोगं के मारे जाने की सूचना है। हमला तब हुआ जब यूनिवर्सिटी में कक्षाएं चल रही थीं। कई छात्रों ने खुद को कमरों में कैद कर जान बचाई। वहीं कुछ ने खिड़कियों से कूद कर जान बचाई। ताजा खबर यह है कि हमलावर को मार गिराया गया है।

आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया है। छह छात्र गंभीर रूप से घायल हैं। हमलावर की पहचान स्पष्ट नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि वह इसी यूनिवर्सिटी का छात्र है। हमलावर का भी एक वीडिया सामने आया है, जिसमें वह बेखौफ हथियार लहराते हुए दिखाई दे रहा है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल के दिनों में आतंकवाद के खिलाफ आवाज बुलंद की है। वहीं अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद कई देशों में आतंकी हमलों का खतरा बढ़ा है। Russia Perm University के मामले में जांच जारी है। पुलिस का मानना है कि हमलावर अकेला ही था। हालांकि पूरे इलाके को घेर लिया गया है।

 

 

About rishi pandit

Check Also

ईरान की एक मिसाइल 1000 बेड वाले अस्पताल पर गिरी, हमले से मची अफरा-तफरी, कई लोग हुए घायल

  तेल अवीव ईरान की एक मिसाइल बृहस्पतिवार तड़के दक्षिणी इजरायल के मुख्य अस्पताल पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *