IPL 2021, CSK vs MI:digi desk/BHN/ आईपीएल 2021 सीजन का दूसरा हिस्सा दुबई में शुरू हो चुका है और पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 156 रन बनाये हैं। वैसे पहले बल्लेबाजी करने उतरी CSK की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके तीन चोटी के बल्लेबाज बिना खाता खोले पैवेलियन लौट गये। फाफ डू प्लेसिस, मोइन अली और अंबाती रायुडू खाता भी नहीं खोल सके। रायुडू को तो एक उछलती गेंद से चोट लग गई और वो रिटायर्ड हर्ट होकर पैवेलियन लौट गये। उसके बाद उतरे अनुभवी बल्लेबाजों में ना सुरेश रैना चले और ना ही कप्तान धोनी का बल्ला बोला। ऐसे ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार जज्बा दिखाया और एक छोर पर विकेट संभाले रखा। ऋतुराज ने 58 गेंदों में नाबाद 88 रन बनाये, जिसमें 9 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। उनके अलावा रवीन्द्र जडेजा ने पारी संभाली। उन्होंने 33 गेंदों में 26 रन बनाये। आखिरी ओवरों में ड्वेन ब्रावो ने सिर्फ 8 गेंदों में 23 रन बनाकर स्कोर को सम्मानजनक स्तर तक पहुंचाया। इसमें 3 बड़े छक्के भी शामिल हैं। मुंबई के ओर से तेज गेंदबाजों की तिकड़ी ट्रेंट बोल्ट, एडम मिल्न और बुमराह ने 2-2 विकेट लिए।
मुंबई इंडियंस की ओर पहले मैच में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या नहीं खेल रहे हैं। टीम की कप्तानी किरोन पोलार्ड को सौंपी गई है। आपको बता दें कि प्वाइंट्स टेबल में चेन्नई दूसरे पायदान पर मौजूद है, जबकि मुंबई चौथे पायदान पर है। इस सीजन के पहले फेज में जब ये दोनों टीमें भिड़ीं थी तब मुंबई ने बाजी मारी थी। चेन्नई इस हार का बदला लेकर प्वाइंट्स टेबल के टॉप में आना चाहेगी।
प्लेइंग XI : चेन्नई सुपरकिंग्स- ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसिस, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान), ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, जोस हैजलवुड, दीपक चाहर।
प्लेइंग XI : मुंबई इंडियंस- क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, अनमोलप्रीत सिंह, सौरव तिवारी, क्रुणाल पांड्या, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), राहुल चाहर, एडम मिल्ने, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।
Bhaskar Hindi News