Saturday , April 27 2024
Breaking News

Accdient: झारखंड में 7 लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

Seven children drowned in pond: digi desk/BHN/ झारखंड के लातेहर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक साथ 7 लड़कियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आदिवासी पर्व करमा पूजन के बाद डाली का विसर्जन करने दस लड़कियां गई थी। जिसमें सात की डूबने से मृत्यु हो गई। इनमें से छह एक ही परिवार की थी। घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे बालूमाथ प्रखंड में शेरागड़ा पंचायत के बुकरू गांव के मननडीह हुई।

जिला कलेक्टर अबू इमरान ने कहा कि मौत की पुष्टि हो गई है। बचाव के लिए टीम लगी है। हम एनडीआरएफ से संपर्क कर रहे हैं। जिनकी स्थिति नाजुक है। उनका इलाज चल रहा है। इस दर्दनाक घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि लातेहर जिले में डूबने से हुई मौतों से बेहद दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में शोक संपप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

 

 

About rishi pandit

Check Also

पीडीएम की पहली संयुक्त रैली, वाराणसी में ओवैसी का बड़ा हमला

वाराणसी उत्तर प्रदेश की वाराणसी में पिछड़ा दलित मुस्लिम यानी पीडीएम की पहली संयुक्त रैली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *