Sunday , November 1 2026
Breaking News

MP weather: प्रदेश में छिटपुट बौछारों की संभावना, अब छंटने लगेंगे बादल..!

Madhya Pradesh weather Update: digi desk/BHN/ भोपाल/ मध्य प्रदेश में वर्तमान में कोई वेदर (मौसमी) सिस्टम सक्रिय नहीं है। इस वजह से गुरुवार से बारिश की गतिविधियों में कमी आने लगेगी। मंगलवार को विदर्भ में हवा के ऊपरी भाग में बना चक्रवात दक्षिणी गुजरात में सक्रिय हो गया है। मानसून ट्रफ भी इसी चक्रवात से होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रहा है।

इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर संभाग के जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इन दो सिस्टम के असर से मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। शेष जिलों में अब धीरे-धीरे मौसम साफ होने लगेगा। हालांकि वातावरण में बड़े पैमाने पर नमी मौजूद रहने के कारण हल्की बौछारें पड़ने की संभावना बनी रहेगी।

छिंदवाड़ा में 14 मिलीमीटर बा‍रिश

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक छिंदवाड़ा में 14, रतलाम में आठ, गुना में छह, नर्मदापुरम (होशंगाबाद), उमरिया में चार, श्योपुरकला में तीन, पचमढ़ी में तीन, पचमढ़ी में दो, ग्वालियर में 1.6, मलाजखंड में 0.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि प्रदेश में फिलहाल किसी वेदर सिस्टम के सक्रिय नहीं रहने से मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा।

प्रदेश के 15 जिलों में हालत चिंताजनक

बता दें कि मध्य प्रदेश में बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक सीजन की कुल 720.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। जो सामान्य बारिश 772.4 की तुलना में सात फीसद कम है। प्रदेश के 15 जिलों में हालत चिंताजनक बनी हुई। इनमें 20 से 46 फीसद तक कम बारिश हुई है।

About rishi pandit

Check Also

इंदौर-दाहोद रेल परियोजना में बड़ी प्रगति, पीथमपुर-सागौर ट्रैक पर 50 KM की रफ्तार से दौड़ा इंजन

 इंदौर   इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के तहत शुक्रवार को पीथमपुर से सागौर के बीच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *