Friday , May 17 2024
Breaking News

Birthday Special: 44 साल की अंगूरी भाभी हैं करोड़ों की संपत्ति की मालकिन, फैंस फाॅलोइंग लाखों की संख्या में

Birthday Special Shilpa shinde: digi desk/BHN/ फेमस टीवी शो ‘‘भाभी जी घर पर हैं’’ में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने दर्शकों के दिल में अपनी अलग ही एक जगह बनाई है। शिल्पा शिंदे भले ही शो से दूर हों लेकिर फिर भी वह सोशल मीडिया के माध्यम से उनसे जुड़ी रहती हैं। आज शिल्पा शिंदे का 44वां जन्मदिन है, इनका जन्म 28 अगस्त 1977 को मुंबई में हुआ था। शिल्पा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत साल 2001 में एक शो से की थी। इसके बाद से ही शिल्पा एक के बाद एक शो में नजर आती रहीं। इतने कई सारे शो करने के बाद भी लोगों ने शिल्पा को फेमस टीवी शो ‘‘भाभी जी घर पर हैं’’ से पहचाना। आज शिल्पा शिंदे की फैंस फाॅलोइंग लाखों की संख्या में है। ‘‘भाभी जी घर पर हैं’’ शो के बाद वह बिग बाॅस के 11 में नजर आईं और इस शो की ट्राॅफी भी अपने नाम की। अपने करियर में इतना मुकाम हासिल करने के बाद आप भी सोचते होंगे कि शिल्पा शिंदे की नेटवर्थ कितनी होगी? चलिए जानते हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिल्पा शिदें लगभग 14 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। शिल्पा को टीवी इंडस्ट्री में लगभग 20 साल से ज्यादा समय हो गया है। अब वह टीवी की चहेती सुपर एक्ट्रेस में से एक है। इनकी पहचान अब घर-घर तक है। रिपोर्ट्स के अनुसार जानें तो शिल्पा शिंदे को सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ के एक एपिसोड के लिए 35,000 रूपये फीस मिला करती थी। वहीं बिग बाॅस में जाने के बाद इस रियलिटी शो में उन्हें एक शो के लिए 6 से 7 लाख रूपये मिलते थे।

शिल्पा शिंदे के करियर की अगर बात करें तो इन्होंने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है। जिसमें से ‘वह आवाजा-दिल से दिल तक’ आम्रपाली, संजीवनी, रात होने को है, रब्बा इश्क न होवे, बेटियां अपनी या पराया धन, सीआईडी जैसे कई सीरियल्स में काम करके उन्होंने दर्शकों के दिल में जगह बनाई है। शिल्पा ने काॅमेडी शो चिड़िया घर मे भी काम किया है, और बिग बाॅस 11 में जाकर तो उन्होंने दर्शकों का खूब दिल जीता और इसकी ट्राॅफी भी अपने नाम की है। इस रियलीटी शो में हिना खान फर्स्ट रनरअप रहीं थीं।

स्क्रीन पर काम करते हुए काॅन्ट्रोवर्सी न हो ये बहुत ही कम देखने को मिलता है। एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे कई काॅन्ट्रोवर्सी का हिस्सा भी रह चुकी हैं। काॅमेडी शो गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान में सुंनील ग्रोवर के साथ काम करने से शिल्पा ने मना कर दिया था। मेकर्स पर आरापे लगाते हुए उन्होंने कहा था कि उनसे झूठ बोलकर 12 घंटे काम कराया जा रहा था, जिसके बाद उन्होंने शो को छोड़ दिया था।

About rishi pandit

Check Also

‘प्यार करते करते’ गाना को माधुरी दीक्षित, सुनील शेट्टी और उर्मिला मातोंड़कर ने किया रिक्रियेट

मुंबई  बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, उर्मिल मातोंडकर और अभिनेता सुनील शेट्टी ने फिल्म जुदाई के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *