Saturday , August 29 2026
Breaking News

इंदौर में QR कोड से घर-घर होगा बिजली बिल भुगतान, उपभोक्ताओं को मिलेगी छूट

इंदौर
 पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली बिल भुगतान के लिए उपभोक्ताओं को एक और सुविधा दी है। अब कंपनी के डोर-टू-डोर बिल संग्रहण एजेंट क्यूआर कोड के माध्यम से भी उपभोक्ताओं से बिल की राशि प्राप्त करेंगे। यह राशि सीधे बिजली कंपनी के खाते में जमा होगी। कंपनी की इस सुविधा से हजारों एजेंटों के माध्यम से लाखों उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।

क्यूआर कोड से भुगतान करने पर उन्हें कैशलेस छूट भी दी जाएगी। बिल जमा करने के लिए आने वाला एजेंट पहले की तरह नकद राशि लेकर ई-पद्धति से रसीद भी देगा। उसके पास बिजली कंपनी के जोन और वितरण केंद्र में कार्यरत होने का परिचय पत्र भी होगा।

इस तरह होगा भुगतान
यदि कोई उपभोक्ता ऑनलाइन भुगतान करना चाहता है या उसके पास खुले पैसे नहीं हैं तो डोर-टू-डोर एजेंट उसके आईवीआरएस नंबर पर क्यूआर कोड जनरेट करेगा। मोबाइल पर दिख रहे इस क्यूआर कोड को स्कैन करते ही उपभोक्ता को अपना नाम, कनेक्शन नंबर, पता, बिल राशि और बिजली कंपनी का नाम सहित पूरा विवरण दिखाई देगा। भुगतान होते ही बिजली खाता केंद्रीयकृत सर्वर के माध्यम से अपडेट हो जाएगा।

 

About rishi pandit

Check Also

बीना जंक्शन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, 6 ट्रेनों के रूट बदले; जानें नई तारीखें

बीना  बीना जंक्शन पर बीना-आगासौद के बीच तीसरी रेल लाइन को जोडऩे के लिए चल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *