Saturday , November 7 2026
Breaking News

S-400: इसी साल देश को मिल सकता है एस-400 रूसी मिसाइल रक्षा सिस्टम, 2019 में हुआ था समझौता

Country may get S-400 Russian missile defence: digi desk/BHN/भारत को इस वर्ष के अंत तक रूसी मिसाइल रक्षा सिस्टम एस-400 मिलने जा रहा है। जमीन से हवा में मार करने वाली इस प्रणाली के मिलने से भारत की मारक क्षमता और मजबूत हो जाएगी। भारत ने रूस से 5.43 अरब डालर (करीब 40 हजार करोड़ रुपये) में पांच एस-400 रेजीमेंट खरीदने के लिए अक्टूबर, 2019 में समझौता किया था।

भारत को रूसी क्रिवाक श्रेणी के पहले दो युद्धपोत मध्य 2023 तक मिलेंगे। रूस की राजधानी मास्को में लगी हथियारों की प्रदर्शनी इंटरनेशनल मिलिटरी-टेक्निकल फोरम “आर्मी-2021” में यूनाइटेड शिपबिल्डिंग कार्पोरेशन के सीईओ एलेक्सी राखमनोव ने बताया कि रूस द्वारा निर्मित क्रिवाक श्रेणी के पहले दो स्टील्थ फ्रिगेट की आपूर्ति मध्य 2023 तक होने की संभावना है।

इंटरनेशनल मिलिट्री-टेक्नीकल फोरम “आर्मी-2021” को संबोधित करते हुए अल्माज एंटे के डिप्टी सीईओ वाचेस्लाव डिजिरकलन ने कहा, तय कार्यक्रम और समझौते के तहत हम 2021 के अंत तक इस सिस्टम की आपूर्ति शुरू कर देंगे। उन्होंने बताया कि एस-400 सिस्टम को संचालित करने के लिए भारतीय सैनिकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। वाचेस्लाव ने कहा, इनकी संख्या नहीं बता सकता हूं।

 

About rishi pandit

Check Also

भारत की ट्रेड डिप्लोमेसी का दिखेगा असर, 50 से ज्यादा देशों में खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

नई दिल्ली चंद महीनों पहले की बात है. अमेर‍िका ने भारत पर 50 फीसदी टैर‍िफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *