Saturday , May 11 2024
Breaking News

MP: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दी स्व. कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि

MP chief minister shivraj singh chouhan: digi desk/BHN/भोपाल/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज उत्तरप्रदेश के ग्राम अतरौली के निकट ग्राम नरौरा में उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ केन्द्रीय जल शक्ति एवं खाद्य प्र-संस्करण उद्योग राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भी थे।

उन्होंने भी स्व. कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्व. कल्याण सिंह एक व्यक्ति ही नहीं एक संस्था भी थे। वे निर्धन वर्ग के उत्थान के लिए सदैव सक्रिय रहे। उन्होंने किसानों के अधिकार-पत्र बनाने का महत्वपूर्ण कार्य भी किया। स्व. सिंह पिछड़े वर्ग और किसानों के हित में आजीवन प्रयासरत रहे।

 

About rishi pandit

Check Also

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 11 मई को

अनूपपुर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *