Saturday , May 4 2024
Breaking News

Indian railways: यात्रियों को मिलेगी सुविधा, आजादी के अमृत महोत्सव के 75 सप्ताह में चलेंगी 75 वंदे भारत ट्रेनें

Indian railway vande bharat train: digi desk/BHN/ रेलयात्रियों के लिए अच्‍छी खबर है। अब देश में एक या दो नहीं बल्कि पूरी 75 वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेनें शुरू होंगी जो कई रूट पर चलेंगी। यह सिलसिला वर्ष 2023 तक जारी रहेगा। स्वतंत्रता दिवस पर रविवार को यहां लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बड़ा एलान किया। 15 अगस्त, 2023 तक हर सप्ताह एक नई वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ होगा। देश में फिलहाल दो वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है। देश की आजादी के अमृत महोत्सव के 75 सप्ताह में 75 वंदे भारत ट्रेनें चलेंगी, जो देश के कोने-कोने को आपस में जोड़ेंगी। रेल मंत्रालय में इस योजना पर अमल को लेकर लगातार बैठकों का सिलसिला चल रहा है। रेल मंत्रालय ने देश के सभी व्यस्त रूटों पर वर्ष 2024 तक सेमी हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेनों के संचालन की योजना तैयार की है। प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा के बाद योजना को और रफ्तार मिलेगी।

यह है सरकार की योजना

देश में पहली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से बनारस के बीच फरवरी 2019 को चलाई गई थी। दूसरी वंदे भारत ट्रेन का संचालन नई दिल्ली से जम्मू-कश्मीर के कटरा के बीच हो रहा है। योजना के मुताबिक वर्ष 2024 तक 100 से अधिक वंदे भारत एक्सप्रेस रैक का उत्पादन हो जाएगा। रेल मंत्रालय के प्रोडक्शन प्लान में यह शामिल है। इनमें ज्यादातर कोच आईसीएफ चेन्नई में बनाए जाएंगे। हर तरह की आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस इस ट्रेन की सर्वाधिक मांग है।

About rishi pandit

Check Also

मोदी ने बिहार के दरभंगा में एक चुनावी रैली को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा

दरभंगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के दरभंगा में एक चुनावी रैली को संबोधित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *