Monday , June 15 2026
Breaking News

अनुपमा में बड़ा ट्विस्ट: पाखी ने वसुंधरा से मांगी मदद, ईशानी-बंकू की शादी पर बवाल

सीरियल ‘अनुपमा’ के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत में वसुंधरा, पाखी और परितोष को अपने घर देखकर हैरान रह जाती है. वह पूछती है कि दोनों वहां क्यों आए हैं. इस पर पाखी कहती है कि वह मदद मांगने आई है. पाखी का आरोप होता है कि अनु, ईशानी और बंकू की शादी करवाना चाहती है. वह वसुंधरा और कोठारी परिवार से ईशानी की जिंदगी बचाने की गुहार लगाती है. हालांकि वसुंधरा साफ कर देती है कि वह शाह परिवार के मामलों में दखल नहीं देना चाहती. इसके बावजूद पाखी लगातार मदद मांगती रहती है और कहती है कि अनु, ईशानी को बहका सकती है.

शाह हाउस में बढ़ा विवाद
शाह हाउस में अनुपमा सभी को इकट्ठा करती है. लीला तंज कसते हुए कहती है कि अब अनुपमा जल्द ही ईशानी और बंकू की शादी का ऐलान करेगी. तभी पाखी वहां पहुंच जाती है और कहती है कि ऐसा कभी नहीं होगा. वह बताती है कि वसुंधरा उसकी तरफ है. इसके बाद वसुंधरा, अनुपमा से बातचीत करती है और ईशानी-बंकू की शादी को बढ़ावा न देने की सलाह देती है. पाखी बार-बार यह कहती है कि उसे अनुपमा पर भरोसा नहीं है. यह सुनकर ईशानी नाराज हो जाती है.

अनुपमा ने सुनाया बड़ा फैसला
अनुपमा बताती है कि ईशानी इस समय बंकू को लेकर भावुक है क्योंकि अकेलेपन में उसे बंकू का साथ मिला. अनुपमा बड़ा फैसला लेते हुए कहती है कि उसने दिग्विजय के साथ मिलकर तय किया है कि ईशानी और बंकू को एक साल का समय दिया जाएगा. इस दौरान दोनों अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान देंगे और एक-दूसरे से अलग रहेंगे. आने वाले एपिसोड में अनुपमा खुशखबरी देती है कि उनके कैफे का सिलेक्शन एक बड़ी प्रतियोगिता के लिए हो गया है. वहीं श्रुति प्रतियोगिता को लेकर नई रणनीति बनाने की बात करती है.

About rishi pandit

Check Also

‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ रिव्यू: मनोज बाजपेयी की दमदार एक्टिंग, लेकिन कहानी में रह गई कमी

1991 का आर्थिक संकट भारत के इतिहास के सबसे मुश्किल दौर में से एक था. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *