Tuesday , May 14 2024
Breaking News

OMG: दादी को हुआ 37 साल छोटे लड़के से प्यार, जल्द ही करने वाले हैं दोनों शादी..!

Grandma fell in love with 37 yers younger boy: digi desk/BHN/प्यार अंधा होता है इस बात का सबूत अमेरिका के इस कपल की लव स्टोरी से आपको पता चल जाएगा। जहां 17 बच्चों की दादी ने अपने से 37 साल छोटे लड़के से प्यार किया। सोचने वाली बात तो यह है कि इस कपल ने प्यार तो किया ही साथ ही सगाई भी कर ली और अब बहुत ही जल्द शादी भी करने वाले हैं। ये कपल एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और अपनी लव स्टोरी को सफल बनाने के लिए इन्होंने अपने बीच में किसी को भी नहीं आने दिया। चलिए इस लव स्टोरी के बारे में जानते हैं।

लोगों की बातों को करते हैं इग्नोर

सोशल मीडिया पर आज के समय में सभी लोग एक्टिव रहते हैं और ये दोनो कपल भी सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। इसे लेकर चेरिल कहती हैं कि जब वे सोशल मीडिया पर अपने वीडियो शेयर करती हैं तो बहुत से लोग दोनों के रिश्ते का मजाक उड़ाते हैं। लेकिन यह बात भी सच है कि ये दोनो ही चेरिल और कुरान लोगों की इन बातों पर ध्यान नहीं देते। वे दोनों ही एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और अपने इस रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

15 साल की उम्र में ही हो गया था प्यार
अमेरिका के रहने वाले कुरान मैककैन जब 2007 में 15 साल के थे तब चेरिल मैकग्रेगोर के साथ उनकी लव स्टोरी का शुभारंभ हुआ था। शुरू में तो ये दोनों एक अच्छे दोस्त थे। लेकिन जब कुरान जवान हुए तो इन लोगों ने रोमांस करना शुरू कर दिया और पता नहीं चला कि ये दोनों एक दूसरे से कब प्यार करने लगे। अब ये दोनो एक दूसरे के बिना रहना पसंद नहीं करते। इसलिए दोनों बहुत ही जल्द इस रिश्ते को शादी का नाम देना चाहते हैं।
चेरिल को डांस का शौक
17 बच्चों की दादी चेरिल को डांस करने का बड़ा शौक है, अक्सर ये अपने डांस का वीडियो बनाकर उन्हें पोस्ट करती रहती हैं। एक बार ऐसे ही चेरिल ने अपना डांस वीडियो शेयर किया जिस पर कई नेगेटिव कमेंट आए। इस दौरान कुरान ने चेरिल की काफी मदद की, जिसके बाद दोनों साथ में टिकटाॅक वीडियो बनाने लगे। इससे उन दोनों का प्यार और गहरा होता चला गया। इस तरह से उनके टिकटाॅक पर लगभग 8,26,000 फाॅलोवर हैं।
इस तरह से करते हैं इनकम
जब इन दोनों में बात आगे बढ़ी तो चेरिल को इस बात का बिलकुल भी अंदाजा नहीं था कि वह आगे चलकर उनको डेट करेंगी। लेकिन कुरान के अच्छे रवैये ने चेरिल की सोच बदल दी और अब वे अक्सर डेट पर जाते रहते हैं। ये दोनों साथ में बेहद खुश हैं। अपना जीवन यापन करने के लिए ये दोनों ही कपल एक एडल्ट साइट के साथ काम करते हैं।
तो उम्र का इतना पता नहीं चलता
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चेरिल और कुरान ये दावा करते हैं कि उनकी सेक्स लाइफ बहुत अच्छी है, और वे दोनो एक दूसरे के साथ काफी टाइम बिताते हैं। दोनों के बीच केमिस्ट्री शानदार है। कुरान कहते हैं कि हम दोनों के बीच उम्र का गैप जरूर है लेकिन चेरिल में काफी यंग स्प्रिंट है, जिससे उन्हें यह पता नहीं चलता कि वह उनसे इतनी बड़ी हैं।

About rishi pandit

Check Also

बांग्लादेश में सैन्य दखल बढ़ाने में लगा है चीन, बनाया नौसैनिक अड्डा, रूक सकेंगी सबमरीन

ढाका  चीन की ओर से बांग्लादेश में लगातार अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिशें की जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *