Tuesday , July 2 2024
Breaking News

Mask ले जाना भूली तो महिला ने Sanitary Pad लगाकर की शॉपिंग

Briten:कोरोना महामारी से बचाव में मास्क (Mask) अहम भूमिका निभा रहा है। यही कारण है कि भारत समेत विभिन्न देशों में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य किया गया है। इस नियम का उल्लंघन करने पर फाइन भी वसूला जा रहा है। अब ब्रिटेन से अजीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला घर से बाहर निकलते वक्त Mask लगाना भूल गई। किसी भी तरह की कार्रवाई से बचने के लिए महिला ने Sanitary Pad (सेनेटरी पेड) का सहारा लिया। मास्क के स्थान पर सेनेटरी पेड पहने महिला का तस्वीरें वायरल हो रही हैं। हालांकि यह पहला ऐसा मौका नहीं है। पहले भी लोगों ने मास्क के स्थान पर Sanitary Pad का इस्तेमाल किया।

ब्रिटेन की महिला के बारे में कहा जा रहा है कि उसका नाम रिचेल टेलर है। 30 साल की टेलर घर से शॉपिंग करने के लिए निकली थीं। शॉपिंग कॉम्पलेक्स पहुंचकर पता चला कि मास्क भूल गई हैं। शॉपिंग जरूरी थीं, सो Sanitary Pad से काम चलाया। घटनाक्रम ग्रेट मेनचेस्टर की है। बकौल टेलर, कार में मेरे साथ दोस्त भी थी। मैंने कार में मास्क ढूंढा, एक मिला जो मैंने दोस्त को दे दिया और खुद के चेहरे पर Sanitary Pad लगाया। यह मास्क की तरह चेहरे पर बंध तो नहीं पाया, लेकिन इसकी मदद से मैं शॉपिंग कर सकी। कुछ लोगों ने मेरी हंसी उड़ाई, लेकिन बीमारी से बचाव ज्यादा जरूरी है।

भारत में भी मास्क जरूरी किया गया है। सरकार के निर्देशों के मुताबिक, किसी भी कपड़े से मुंह और नाक को ढंकना अनिवार्य है। हालांकि देश में मास्क को लेकर कुछ विवाद भी सामने आए हैं।

About rishi pandit

Check Also

अमेरिका ने कहा कि कोई भी देश आतंकवाद की निंदा करेगा, भारत से संबंध मजबूत हो रहे हैं

वॉशिंगटन अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने आतंकवाद पर अमेरिका के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *