New national education policy one of big factors: digi desk/BHN/ नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के एक साल पूरा होने के अवसर आज, 29 जुलाई 2021 की शाम 4.30 बजे को राष्ट्र को संबोधित करने का कार्यक्रम निर्धारित समय पर शुरू हुआ। प्रधानमंत्री ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से देश को एनईपी 2020 के अब तक के क्रियान्वयन और किये जा रहे सुधारों की जानकारी देगें और साथ ही एनईपी के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए जरूरी विभिन्न अभियानों की आधिकारिक रूप से शुरूआत भी करेंगे। प्रधानमंत्री के संबोधन को आज शाम 4.30 बजे से राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) पोर्टल, pmindiawebcast.nic.in पर देखा जा सकेगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति को राष्ट्र-निर्माण में महायज्ञ मानते हुए पीएम ने कहा, “भविष्य में हम कितना आगे जाएंगे, कितनी ऊंचाई प्राप्त करेंगे, ये इस बात पर निर्भर करेगा कि हम अपने युवाओं को वर्तमान में यानि आज कैसी शिक्षा दे रहे है, कैसी दिशा दे रहे हैं। मैं मानता हूं भारत की नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ में बड़े factors में से एक है।”
पीएम ने अपने संबोधन में आगे कहा, “हमने-आपने दशकों से ये माहौल देखा है जब समझा जाता था कि अच्छी पढ़ाई करने के लिए विदेश ही जाना होगा। लेकिन अच्छी पढ़ाई के लिए विदेशों से स्टूडेंट्स भारत आयें, बेस्ट institutions भारत आयें, ये अब हम देखने जा रहे हैं। आज बन रही संभावनाओं को साकार करने के लिए हमारे युवाओं को दुनिया से एक कदम आगे होना पड़ेगा, एक कदम आगे का सोचना होगा। हेल्थ हो, डिफेंस हो, इनफ्रास्ट्रक्चर हो, टेक्नालजी हो, देश को हर दिशा में समर्थ और आत्मनिर्भर होना होगा। मुझे खुशी है कि 8 राज्यों के 14 इंजीनियरिंग कॉलेज, 5 भारतीय भाषाओं- हिंदी-तमिल, तेलुगू, मराठी और बांग्ला में इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू करने जा रहे हैं। इंजीनिरिंग के कोर्स का 11 भारतीय भाषाओं में ट्रांसलेशन के लिए एक टूल भी develop किया जा चुका है।”
Bhaskar Hindi News