Wednesday , November 4 2026
Breaking News

Corona: इंडोनेशिया में कोरोना का कहर, 5 साल से कम उम्र के बच्‍चे भी चपेट में, 800 से अधिक मौतें

Corona havoc in indonesia children under the age of 5 yers : digi desk/BHN/ दुनिया में चौथी सबसे बड़ी आबादी वाला इंडोनेशिया इस माह कोरोना के दैनिक मामले में भारत और ब्राजील से आगे निकल गया है। महामारी शुरू होने के बाद से कुल 800 से ज्यादा बच्चों की मौत हुई है। इनमें से ज्यादातर मौत गत माह हुई। इस माह संक्रमित पाए गए लोगों में 12.5 फीसद बच्चे बताए गए हैं। बीते एक हफ्ते में कोरोना से 150 से ज्यादा बच्चों की जान गई। सरकारी डाटा के अनुसार, देश में शुक्रवार को करीब 50 हजार नए केस पाए गए और 1,566 पीड़ितों की मौत हुई।

इंडोनेशिया में कोरोना महामारी बच्चों के लिए जानलेवा होती जा रही है। यहां हालिया हफ्तों में इस खतरनाक वायरस की चपेट में आकर सैकड़ों बच्चों की जान जा चुकी है। मरने वालों में कई पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चे भी बताए जाते हैं। बच्चों की मौत के मामले ऐसे समय सामने आ रहे हैं, जब इस दक्षिण-पूर्व एशियाई देश में कोरोना के डेल्टा वैरिएंट का कहर बढ़ गया है। उधर, समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, चीन में कोरोना का खतरा फिर बढ़ना शुरू हो गया है। पूर्वी चीन के नानजिंग शहर में संक्रमण बढ़ने से यह खतरा बताया जा रहा है।

पाक में बढ़े मामले, ग्वादर में लाकडाउन

समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार, पाकिस्तान में डेल्टा वैरिएंट के चलते दैनिक मामले बढ़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में देशभर में 3,752 नए मामले पाए गए। ग्वादर में 15 दिन के लिए लाकडाउन लगा दिया गया है। इस तटीय शहर में चीन बंदरगाह विकसित कर रहा है।

 

About rishi pandit

Check Also

होर्मुज जलडमरूमध्य 7 नहीं, 2 दिन में खोलने का प्रस्ताव! अमेरिका से समझौते की नई पहल

वाशिंगटन अमेरिका के साथ जंग खत्म करने को लेकर ईरान और कतर के बीच चल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *