Rules Change From 1st August: digi desk/BHN/ अगले महीने यानी 1 अगस्त 2021 से पैसे से जुड़े कुछ नियम बदलने वाले हैं। इन बदलावों का असर सभी पर पडेगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रकम से जुड़े नियमों बदलाव किया है।
इस माह बदलाव के बाद एटीएम से पैसे निकालना महंगा हो जाएगा। वहीं नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस के नियमों में बदलाव होने जा रहा है। इससे कर्मचारी की सैलरी और पेंशन छुट्टी के दिन भी बैंक अकाउंट में आएगी। आइए जानते हैं 1 अगस्त से बदलने वाले नियमों के बारे में।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नए नियम के मुताबिक ग्राहक अपने बैंक के एटीएम से हर महीने पांच मुफ्त ट्रांजैक्शन सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसके बाद निकासी पर चार्ज देना पड़ेगा। आरबीआई ने वित्तीय लेनदेन के लिए 15 रुपए और सभी गैर वित्तीय लेनदेन के लिए पांच रुपए इंटरचेंज शुल्क की वृद्धि की है।
अब सैलरी, पेंशन और ईएमआई भुगतान के लिए कामकाजी दिनों का इंतजार खत्म होगा। आरबीआई ने नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस के नियमों में बदलाव किया है। बता दें एनएसीएच एनपीसीआई द्वारा संचालित एक पैमेंट प्रणाली है। ये विभिन्न प्रकार के ट्रांसफर की सुविधा देता है।चार बार अकाउंट से पैसे निकालने के बाद हर एक ट्रांजैक्शन के हिसाब से 150 रुपए देने पडेंगे
आईसीआईसीआई बैंक से 1 अगस्त से हर महीने चार बार अकाउंट से पैसे निकाल सकते हैं। इससे ज्यादा बार पैसे निकालना महंगा साबित होगा। फिर एक ट्रांजैक्शन के हिसाब से 150 रुपए देने पडेंगे। वहीं बैंक ने हर महीने के लिए 1 लाख रुपए के लेन-देन को फिक्स कर दिया है। इसके बाद निकासी पर चार्ज देना पड़ता है।
Bhaskar Hindi News