Monday , October 7 2024
Breaking News

Today Rashifal14 July: मीन राशि वालों का होगी आर्थिक वृद्धि, अन्य राशि वालों का ऐसा रहेगा दिन

मेष-रोग या दुश्मनों के कारण जीवन में तनाव रह सकता है। विपरीत समय में संयमित होकर काम करें तो लाभ होगा। फिजूल की भागदौड़ रहेगी। निजी सुख में व्यवधान आ सकता है। क्रिएटिव कार्यों में अपना मन लगाएं।

वृष-संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा, पढ़ाई, रोजगार आदि के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक उन्नति होने से आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा।

मिथुन-धन, सम्मान, यश, कीर्ति में बढ़ोतरी होगी, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्या भी आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवार को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क-भाई-बहन में प्रेम रहेगा और संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति अलर्ट रहना होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य फलीभूत होगा। आधिकारिक वर्ग से कार्य में सहयोग मिलेगा।

सिंह-पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी और आर्थिक रूप से भी लाभ हो सकता है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी के सामने बोलते समय सावधानी रखें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। समाज में नए संबंध निर्मित होंगे।

कन्या-किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ोगा और पारिवारिक और व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रोजगार व व्यापार में सफलता मिलने से आर्थिक प्रगति होगी।

तुला-आर्थिक रूप में उन्नति होने की संभावना है। कार्यस्थल पर महिला अधिकारी के कारण परेशानी आ सकती है इसलिए सावधान रहें। गलत फैसलों से मानसिक तनाव झेलना पड़ सकता है। संयम से काम लें।

वृश्चिक-किया गया पुरुषार्थ अवश्य फल देगा। व्यावसायिक मामलों में उन्नति होगी। कठोर परिश्रम सफलता की ओर लेकर जाएगा। स्वास्थ्य के मामले में जोखिम का काम बिल्कुल न करें। थोड़ा संयम रखेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी।

धनु-कार्य क्षेत्र में महिला अधिकारी से सहयोग मिलने का उन्नति के आसार है। व्यावसायिक व सामिजक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। साथ ही आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मकर-किसी कार्य के संपन्न होने से आपका प्रभाव बढ़ोगा। सामाजिक सम्मान भी बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा। रचनात्मक कार्य में सफलता मिलेगी। नए सबंध स्थापित होंगे।

कुंभ-सामाजिक संबंधों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। संयमित होकर काम करने से कई जोखिम दूर हो जाएंगे। आर्थिक मामलों में लाभ हो सकता है।

मीन-पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। सामाजिक व पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता व आधिकारिक वर्ग का सहयोग मिलने से उत्साह रहेगा। बच्चों की शिक्षा को लेकर शुभ समाचार मिल सकते हैं।

About rishi pandit

Check Also

वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी दिशा में होना चाहिए पैर

हिंदू धर्म में मानव जीवन के हर क्रियाकलाप किसी न किसी प्रकार से नियम अनुशासन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *