Sunday , May 26 2024
Breaking News

Satna: सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर सी बी प्रकाश उपाध्याय पंचतत्व में विलीन

 

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ चांदमारी रोड धवारी गली नंबर एक निवासी डिप्टी डायरेक्टर कृषि सेवानिवृत्त सी.बी.प्रकाश उपाध्याय 85 वर्ष उम्र पार करने के बाद उनका दुखद निधन विगत दिवस बिरला हॉस्पिटल में हो गया।
वे अपने पीछे 2 पुत्र दो पुत्रियां नाती पोतों से भरा पूरा परिवार रोता भी लगता हुआ छोड़ कर चले गए।

उनके निधन का समाचार लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। समाज सेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों को उनके चाहने वाले याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की, साथ ही प्रार्थना की कि परम पिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें एवं उनके परिवार जन को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

उनका अंतिम संस्कार सोमवार को महादेवा रोड मुक्तिधाम धवारी में सुबह किया गया।  उनके उनके जेष्ठ पुत्र संजय उपाध्याय ने मुखाग्नि दी।
उनके निधन पर सुरेश दुबे, नीरज तिवारी, राम भैया उपाध्याय,आलोक त्रिपाठी चंद्रकमल त्रिपाठी, मनोज चतुर्वेदी, ब्रह्मा पंडित, संतोष त्रिपाठी, शिव शरण उपाध्याय, अरुण उपाध्याय,संदीप उपाध्याय, अरुण त्रिपाठी, राजेश शुक्ला, राजेश चतुर्वेदी पालन, बृजेंद्र त्रिवेदी , राजेश शर्मा, राकेश शर्मा, अनिल तिवारी, जितेंद्र श्रीवास्तव ,दीपू निगम, रमाकांत शुक्ला,रामकुशल शुक्ला, राजेश त्रिपाठी नीलू एवं समाजसेवियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: पूरी सावधानी और पारदर्शिता के साथ मतगणना का कार्य संपन्न करें

कलेक्टर ने की मतगणना की तैयारियों की समीक्षा सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *