Thursday , June 19 2025
Breaking News

Today Rashifal 23 June: कर्क राशि वाले स्वास्थ्य के प्रति रहें अलर्ट, कार्यों में मिलेगी सफलता

Rashifal Today:digi desk/BHN/ 12 राशियों में से हर जातक की ज्योतिष के लिहाज से राशि भी अलग होती है। राशियों की मदद से यह जाना जा सकता है कि जातक का आज का दिन कैसा होगा? ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे हर जातक के जीवन की घटनाओं को प्रभावित करती है। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे उत्साहित होकर मना सकते हैं और यदि आज का दिन ग्रह दशा के हिसाब से उचित नहीं है तो ज्योतिष के सुझावों के अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं –

मेष: व्यावसायिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। चल या अचल संपत्ति में बढ़ोतरी के योग हैं। वाणी पर संयम रखना होगा और मन को भी शांत रखना होगा। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलने की पूरी संभावना है।

वृष: स्वास्थ्य के प्रति अलर्ट रहने की जरूरत है। परिवार में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। अपनी वाणी पर संयम बरतें।

मिथुन: रचनात्मक कार्य सफल हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से प्रभाव तथा वर्चस्व में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक प्रगति होगी।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति अलर्ट रहें। रोग या विरोधी तनाव का कारण होंगे। व्यर्थ की मामलों में सचेत रहें। बुद्धि से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

सिंह: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है। संयम से काम करने से हित होगा।

कन्या: उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा, लेकिन कुछ पारिवारिक तनाव रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

तुला: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीवन साथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

वृश्चिक: रिश्तों में निकटता आएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

धनु: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन दांपत्य जीवन में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

मकर: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

कुंभ: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मीन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रोजगार के क्षेत्र में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

About rishi pandit

Check Also

साल रक्षाबंधन कब है, कितनी देर रहेगा भद्रा का अशुभ साया? जान लें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

सावन महीने की पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन पर्व मनाया जाता है. रक्षाबंधन पर्व का इंतजार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *