Saturday , September 21 2024
Breaking News

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पहली बार दर्शकों को दिखेगी जेठालाल की सास, अब तक सिर्फ फोन में आवाज में सुनी थी

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah:digi desk/BHN/ इंडियन टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ भारत के सबसे लोकप्रिय शो में से एक है। यह टीवी सीरियल भारत के सबसे टीवी शो में से एक है। इसमें गोकुलधाम में रहने वाले लोगों की कहानी दिखाई जाती है। इन लोगों के जीवन में भी कई तरह की परेशानियां हैं पर इन लोगों का नजरिया परेशानियों के बीच खुश रहने की कला सिखाता है। इस शो की कहानी जेठालाल और दया बेन के परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। दर्शकों को यह जोड़ी खासी पसंद है। शो में अक्सर जेठालाल की सास का भी जिक्र होता है, जो अक्सर उनके नए-नए नाम रखती हैं। इसलिए जेठालाल उनसे पहुत चिढ़ते हैं।

शो में आ सकती हैं दया की मां

दया बेन अक्सर अपनी मां से फोन पर बात करती नजर आती थीं। उनकी मां अहमदाबाद के एक पोल में रहती थीं। दयाबने की मां का जिक्र रोज शो में होता था, पर उनका चेहरा आजतक नहीं दिखाया गया। अब जानी-मानी एक्ट्रेस केतकी दवे ने दया की मां का रोल करने की इच्छा जाहिर की है। दयाबेन शो छोड़ चुकी हैं और उनका विकल्प अभी तक शो के मेकर्स को नहीं मिला है। ऐसे में उनकी मां को लाकर शो में नया कलेवर भरा जा सकता है। इस वजह से शो के मेकर्स उन्हें दया की मां का रोल दे सकते हैं।

दिशा वकानी से मिलता-जुलता है केतकी का अंदाज

केतकी दवे ने कई फिल्मों और टीवी सिरियल में मजेदार रोल किए हैं। उन्होंने ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ फिल्म में जॉनी लीवर की पत्नी का किरादर निभाया था। उनकी कॉमिक स्टाइल और टाइमिंग भी दया भाभी यानी दिशा वकानी से काफी मिलती है। केतकी गुजराती हैं और उन्होंने गुजराती सिनेमा में काफी काम किया है। केतकी ने टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से अपनी पहचान बनाई थीं। इस शो में वो दकक्षा वीरानी के किरदार में नजर आईं थी।

इंटरव्यू के दौरान बोली दया की मां का रोल करना चाहती हूं

केतकी दवे ने कोईमोई के साथ बात करते हुए दया की मां का रोल करने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें ये रोल ऑफर किया जाता है तो वो जरूर करना चाहेंगी। कुछ समय पहले भी यह अफवाह उड़ी थी कि केतकी दया बेन की मां को रोल कर सकती है, लेकिन यह सच नहीं था। हालांकि, अब उन्होंने खुद ही यह रोल करने की इच्छा जताई है तो शो के मेकर्स उन्हें मौका दे सकते हैं।

About rishi pandit

Check Also

‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ के गाने ‘तुम जो मिले हो’ का टीज़र जारी

मुंबई, राजकुमार राव और त्रिप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *