Monday , July 1 2024
Breaking News

Indian Idol 12: फादर्स डे पर जमकर रोए इंडियन आइडल के तीनों जज, लोगों ने बनाए मजेदार मीम

Indian Idol 12: digi desk/BHN/ रियालिटी शो इंडियन आइडल का 12वां सीजन पिछले 6 महीने से चल रहा है। अभी तक शो के मेकर्स ने फाइनल विजेता का ऐलान नहीं किया है। इस बीच एक बार फिर इस शो का जमकर मजाक बना है। फादर्स डे मौके पर शो के तीनों जज खूब रोए। इसके बाद लोगों ने इस रियालिटी शो को टीवी सीरियल बताते हुए इसका खूब मजाक बनाया है। कई यूजर्स ने इस शो के ऊपर मजेदार मीम बनाए हैं। यह पहला मौका नहीं है, जब इंडियन आइडल के जज शो में रो पड़े हों। इससे पहले सैकड़ों बार ऐसा हो चुका है। इस वजह से लोग इस शो को नकली बताने लगे हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने सिंगिंग रियालिटी शो का खूब मजाक बनाया है। लोगों का कहना है कि इस शो में जज ओवरएक्टिंग करते हैं और बेवजह आंसू बहाते रहते हैं।

फादर्स डे पर खूब रोए इंडियन आइडल के जज

शनिवार को इंडियन आइडल में फादर्स डे स्पेशल शो चल रहा था। इस मौके पर प्रतिभागियों के पिता भी उनके साथ आए थे। इस दौरान कई प्रतिभागियों और उनके पिता की कहानी सुनकर शो के तीनों जज रोते रहे। इस दिन शो में लेखक मनोज मुंतशिर भी शामिल हुए थे, जो हर गाने से पहले कुछ लाइनें पिता के लिए कह रहे थे। हालांकि, फैंस को यह सब पसंद नहीं आया और उन्होंने इस शो को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया। लोगों ने कहा कि यह रियालिटी शो कम और टीवी सीरियल ज्यादा लगता है। लोगों ने शो के जज से ओवरएक्टिंग बंग करने के लिए भी कहा है। लोग सिर्फ निराश नहीं हैं, बल्कि गुस्सा भी हैं। सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़ इस बात की पुष्टि करती है।

लगातार ट्रोल हुआ है इंडियन आइडल का 12वां सीजन

यह पहला मौका नहीं है, जब इस शो का मजाक बना हो। इससे पहले भी नेहा कक्कड़ के रोने को लेकर फैंस इस शो का मजाक बना चुके हैं। कई लोगों का कहना है कि इस शो में जबरदस्ती ऐसी कहानियां गढ़ी जाती हैं, ताकि लोगों की भावनाओं का फायदा लेकर शो की TRP बढ़ाई जा सके। शो के फैंस ने सन्मुखप्रिया को लेकर भी कई मीम बनाए।

अमित कुमार के बयान के बाद शुरू हुआ मजाक

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार इस शो में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने कहा था कि उनसे जबरदस्ती प्रतिभागियों की तारीफ करने के लिए कहा गया था। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा भी आया था, जब वो शो रोक देना चाहते थे और उनका मन वहां से चले जाने के लिए कह रहा था। इसके बाद से लोगों ने इस शो को खुलकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

 

About rishi pandit

Check Also

शमा सिकंदर ने एनिमल प्रिंटेड मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में लगाई आग, एक्ट्रेस की हॉटनेस ने फैंस का धड़काया दिल

मुंबई, टीवी एक्ट्रेस शमा सिकंदर सोशल मीडिया पर हमेशा ही अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *