सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़। अंतर्राष्ट्रीय समाज सेवी संस्था लायंस क्लब सतना हेल्पिंग हैंड द्वारा सेवा सप्ताह के पांचवे दिन कोरोना महामारी से बचाव एवं स्वच्छता अभियान के तहत मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आर.आई. सत्य प्रकाश मिश्रा को 1,000 सैनिटाइजर एवं 100 सेनीटाइजर प्रदत्त किए। इस अवसर पर मुख्य रूप से लायंस अध्यक्ष आलोक त्रिपाठी, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन पवन मलिक, वरिष्ठ अधिवक्ता मक़सूद अहमद, गणेश मिश्रा, संरक्षक विजय सिंह, जोन चेयरपर्सन जय कुमार जैन, सचिव धर्मेंद्र सेन, पीआरओ जितेंद्र साबनानी, शैलेन्द्र त्रिपाठी, राजेंद्र श्रीवास्तव, राजेश अग्रवाल, सुरेश कुशवाहा, विजय वाधवानी, जितेंद्र गर्ग, कृष्ण कुमार द्विवेदी, कैलाश अहिरवार, आदि उपस्थित रहे।
![](https://bhaskarhindinews.com/wp-content/uploads/2020/10/IMG-20201006-WA0024.jpg)