Wednesday , June 26 2024
Breaking News

सीट बेल्ट बांधने को कहने पर महिला पैसेंजर ने तोड़ दिए फ्लाइट अटेंडेंट के दांत

southwest airlines: digi desk/BHN/ हर किसी को अपने गुस्से पर काबू रखने को कहा जाता है। गुस्से में हम अपना होश खो बैठते हैं। वह ऐसा कुछ कर देते हैं, जो नहीं करना चाहिए। ऐसा ही कुछ साउथवेस्ट एयरलाइंस में यात्रा कर रही महिला पैसेंजर के साथ हुआ। उसने ऐसे गुस्से में बहुत बड़ा अपराध कर दिया। जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

दरअसल हर फ्लाइट में यात्रियों का ध्यान रखने के लिए फ्लाइट अटेंडेंट होती हैं। जिनके ऊपर पैसेंजर्स को सीट पर बिठाने, सीट बेल्ट लगाने, खाने-पीने और हर छोटी-बड़ी चीज की जिम्मेदारी होती है। लेकिन साउथवेस्ट एयरलाइंस में यात्रा कर रही एक महिला को इतना गुस्सा आ गया कि उसने फ्लाइट अटेंडेंट पर हमला कर दिया।

इस घटना का शिकार हुए फ्लाइट अटेंडेंट के दो दांत भी टूट गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फ्लाइट लैंड होने वाली थी। तब फ्लाइट अटेंडेंट ने 28 साल की महिला पैसेंजर विवियाना क्विनोनज से सीट बेल्ड बांधने के लिए कहा। तब विवियाना इतना नाराज हो गई कि उसने अटेंडेंट के मुंह पर मुक्का मार दिया। जिसके कारण उसके दांत टूट गए और काफी खून निकलने लगा। फ्लाइट के एयरपोर्ट पर लैंड होते ही महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं साउथवेस्ट एयरलाइंस ने हमेशा के लिए अपनी फ्लाइट से यात्रा पर बैन लगा दिया है।

 

About rishi pandit

Check Also

भारतीय छात्रों की पसंद नहीं कनाडा, संख्या में दिखी गिरावट

ओटावा  कनाडा के कॉलेज लंबे समय तक भारतीय छात्रों के पसंदीदा रहे हैं लेकिन हालिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *