Sunday , July 7 2024
Breaking News

भाजपा और कांग्रेस की महिला पदाधिकारी चला रही थीं जिस्मफरोशी का धंधा

पुलिस ने दोनों महिलानेत्रियों को दबोचा

सवाई माधोपुर. देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध थमते नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे मामलों में राजनीति भी खूब हो रही है। इस बीच राजस्थान के सवाईमाधोपुर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां कांग्रेस और भाजपा की जिला स्तर की महिला पदाधिकारी मिलकर जिस्मफरोशी का धंधा चला रही थीं। इन पर कई नाबालिग लड़कियों का सौदा करने का आरोप लगे हैं। भाजपा की महिला पदाधिकारी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है, जबकि कांग्रेस सेवादल की सदस्य फरार है। भाजपा ने अपनी महिला नेत्री को पार्टी से बाहर कर दिया है। इस मामले की चर्चा पूरे देश में हो रही है।

अब तक की जानकारी के मुताबिक, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा उर्फ संपति बाई को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं कांग्रेस सेवादल महिला प्रकोष्ठ की पूर्व जिलाध्यक्ष पूजा उर्फ पूनम चौधरी फरार हैं। पूरे मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, दोनों महिला नेत्रियोंं मिलकर यह गोरखधंधा चला रही थीं। कहा जा रहा है कि इनके चंगुल में कई लड़कियां और महिलाएं फंसी हैं। अब तक जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें शामिल हैं सुनीता का साथी हीरालाल, कलेक्टर कार्यालय के चपरासी श्योराम मीना, जिला उद्योग केंद्र के लिपिक संदीप शर्मा और इलेक्ट्रिशियन राजूलाल रैगर।

नाबालिग की शिकायत से हुआ भंडाफोड़
एक नाबालिग की शिकायत के अनुसार, दोनों महिला नेत्रियां मिलकर यह काम करती थीं। उनके तार दूसरे शहरों से भी हैं। हालांकि इनमें से एक महिला नेता ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर लिखा था कि दोनों दलों में बहुत गंदे और चरित्रहीन लोग बैठे हैं और वो समय आने पर उनका पर्दाफाश करेगी।

About rishi pandit

Check Also

‘तमिलनाडु के बसपा अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की हत्या के असली अपराधी अब भी पकड़ से दूर’, स्टालिन सरकार पर बरसीं मायावती

चेन्नई. तमिलनाडु में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रांग की हत्या का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *