Sunday , June 15 2025
Breaking News

10 मई को रांची नहीं आएंगे अमित शाह, रांची में आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक रद्द

रांची
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 10 मई को रांची में होने वाला दौरा रद्द हो गया है। सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आ रही है। रांची में आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक को भी रद्द कर दिया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 10 मई को रांची नहीं आएंगे। अमित शाह 9 मई को रांची आने वाले थे और 10 की बैठक में भाग लेने वाले थे। इस बैठक में बिहार, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के मुख्यमंत्री को भाग लेना था। जानकारी के मुताबिक भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति को देखते हुए परिषद की बैठक को रद्द किया गया।

बैठक में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के बीच अंतरराज्यीय समन्वय, केंद्र-राज्यों के बीच परस्पर देनदारियों से संबंधित विषय, उग्रवाद उन्मूलन, परिसंपत्तियों के बंटवारे, नशीले पदार्थों के कारोबार पर नियंत्रण सहित कई मुद्दों पर चर्चा और महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना थी। इसे लेकर जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही थी।

 

About rishi pandit

Check Also

कुशासन का अंत तुरंत मांग रहा है बिहार : तेजस्वी यादव

 पटना नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से नीतीश सरकार पर हमला बोला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *