Saturday , September 21 2024
Breaking News

Covid-19 : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और पत्नी कोरोना पॉजिटिव

Covid-19 in US:वाशिंगटन. कोरोना महामारी अमेरिकी राष्ट्रपति के निवास व्हाइट हाउस तक पहुंच गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले सुबह की दोनों ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया था। दोनों के सैम्पल लिए गए थे और कोरोना रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा था। ट्रम्प ने अपने सलाहकार डोप सिक्स के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद यह कदम उठाया था। खुद राष्ट्रपति ट्रम्प ने ट्वीट कर यह जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था, होप सिक्स बिना थके लगातार काम कर रहे थे। अब उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फर्स्ट लेडी और मैं अपनी कोरोना रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। तब तक हम दोनों खुद को क्वारंटाइन कर रहे हैं।

About rishi pandit

Check Also

मिडिल ईस्ट में इजरायल की सपोर्ट के लिए अमेरिका की तीनों सेनाएं मौजूद, हर पल युद्ध के लिए तैयार

वॉशिंगटन  अमेरिका ने लगभग एक साल से मिडिल ईस्ट में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ाई हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *