Friday , May 10 2024
Breaking News

Top News Today: भगोड़ा हीरा कारोबारी Mehul Choksi लापता, तलाश में जुटी एंटीगुआ पुलिस

Top News Today:digi desk/BHN/ भारत में पीएनबी घोटाले का मुख्य आरोपी और हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) लापता हो गया है। यहां तक कि उसके परिवार से भी Mehul Choksi का सम्पर्क नहीं है। बता दें, भारत से फरार होने के बाद Mehul Choksi कैरिबियाई द्वीपीय देश एंटीगुआ और बारबुडा में रह रहा था।

अब वह यहां से कथित तौर पर लापता हो गया है। रविवार से स्थानीय पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। स्थानीय पुलिस कमिश्नर एटली रॉडने के मुताबिक, पुलिस भारतीय कारोबारी मेहुल चोकसी का पता लगाने में जुटी है। Mehul Choksi को आखिरी बार दक्षिण इलाके में गाड़ी चलाते देखा गया था। बाद में उसकी गाड़ी बरामद हो गई लेकिन चोकसी का कुछ पता नहीं चल पाया।

 

About rishi pandit

Check Also

भारतीय सैनिकों का आखिरी जत्था मालदीव से लौटा, विमानन प्लेटफॉर्म का काम देखेंगे तकनीकी कर्मी

माले. मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने बताया कि भारत ने निर्धारित समय से पहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *