Monday , June 16 2025
Breaking News

झारखंड पर्यटन रोड शो ने खोली नए निवेश व सहयोग की राह: पर्यटन मंत्री

रांची

झारखंड सरकार के पर्यटन विभाग ने कोलकाता में दो दिवसीय टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें राज्य के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार भी शामिल हुए। यह कार्यक्रम न सिर्फ निवेशकों के लिए एक बेहतरीन मंच बना, बल्कि झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच के पुराने, गहरे रिश्तों को भी एक बार फिर सामने लाया। मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि झारखंड और बंगाल सिर्फ पड़ोसी नहीं, बल्कि एक साझा विरासत का हिस्सा हैं। हमारी संस्कृति, परंपराएं और स्वाद सब कुछ एक-दूसरे से जुड़े है। उन्होंने बताया कि झारखंड आने वाले ज्यादातर पर्यटक बंगाल से होते हैं। इसलिए इस टूरिज्म अभियान की शुरुआत कोलकाता से करना बहुत खास है।

मंत्री ने कहा कि आइए झारखंड, जहां झरने सिर्फ पानी नहीं, संगीत बहाते है, जहां पहाड़ सिर्फ ऊंचे नहीं, कहानियां भी कहते हैं और जहां हर यात्रा एक खास अनुभव बन जाती है। मंत्री ने यह भी कहा कि झारखंड सरकार पर्यटकों और निवेशकों का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में सरकार पर्यटन क्षेत्र को प्राथमिकता दे रही है और झारखंड को पर्यटन के क्षेत्र में एक नई पहचान देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर झारखंड पर्यटन विभाग की टीम ने कई प्रमुख बिजनेस ग्रुप्स और अन्य के साथ मीटिंग्स कीं। इन बैठकों में झारखंड में होटल, रिसॉर्ट और पर्यटन से जुड़ी अन्य सुविधाओं के विकास को लेकर चर्चा हुई।

About rishi pandit

Check Also

डॉ. सोनाझारिया मिंज को यूनेस्को की को-चेयर पर्सन नियुक्त होने पर सीएम हेमंत ने दी बधाई

रांची झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बीते शनिवार को कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *