Corona virus update:digi desk/BHN/ केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना से रिकवरी की दर रेट 86.7 फीसदी तक पहुंच गई है। वहीं एक्टिव मामलों में भी कमी दर्ज की गई है। देशभर में 3 मई को सक्रिय मामले 17.13 फीसदी थे, वो अब 12.1 फीसदी रह गए हैं। पिछले 24 घंटों में देशभर में कोरोना महामारी के 2,76,000 मामले दर्ज़ किए गए हैं। इनमें से 77 फीसदी मामले सिर्फ 10 राज्यों से ही हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने को बताया कि 21 राज्य ऐसे हैं, जहां रोज़ाना रिकवरी के मामलों की संख्या नए मामलों से ज्यादा है। उन्होंने बताया कि देश में संक्रमण से रिकवरी रेट 81.7 फीसदी से बढ़कर 86.7 फीसदी हो गई है।
अब पूर्वोत्तर के राज्यों में संक्रमण के मामले बढ़ रहे
कोरोना से जुड़ेआंकड़े पेश करते हुए संयुक्त सचिव ने कहा कि 13 राज्य में 10 हजार से अधिक मरीज ठीक हुए हैं। मौतों के मामलों में भी कमी आ रही है और 5 राज्यों में 50 फीसदी डेथ रिपोर्ट हुई है। इसके अलावा टेस्ट में भी तेजी आई है। एक हफ्ते में 1 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट हुए हैं, जबकि अब तक कुल 32 करोड़ से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं। अगर राज्यों की बात करें, तो देश 8 राज्यों में 1 लाख से ज्यादा केस हैं और 9 राज्यों में 50 हजार से 1 लाख के बीच। वहीं 19 राज्यों में अब 50 हजार से भी कम केस हैं। गुजरात, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल में केस कम हो रहे हैं। वहीं अब पूर्वोत्तर के राज्यों में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। पिछले 3 हफ्ते में तमिलनाडु, मेघालय, त्रिपुरा, मणिपुर, सिक्किम में केस बढ़ रहे हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कोरोना की संक्रामकता के प्रति आगाह करते हुए कहा कि एक व्यक्ति एक महीना में 406 लोगों को संक्रमित कर सकता है। वहीं अगर उचित दूरी बनाये रखी जाए, तो एक महीने में एक व्यक्ति 2.5 लोगों को ही संक्रमित कर सकता है।