Monday , April 7 2025
Breaking News

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 203 रन बनाए, मुंबई को दिया 204 रनों का लक्ष्य

लखनऊ
लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का 16वां मुकाबला शुक्रवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 203 रन बनाए हैं। लखनऊ के लिए मिचेल मार्श ने सर्वाधिक 60 रन बनाए। मुंबई के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने तीन विकेट लिए।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स को मिचेल मार्श और एडन मार्करन ने दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी हुई। मिचेल मार्श 31 गेंद में 60 रन बनाकर आउट हुए। पारी में उन्होंने दो छक्के और नौ चौके लगाए। निकोलस पूरन 6 गेंद में 12 रन ही बना सके। कप्तान ऋषभ पंत 6 गेंद में दो रन बनाकर आउट हुए। आयुष बडोनी 19 गेंद में 30 और एडन मार्करम 38 गेंद में 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
डेविड मिलर हुए आउट
लखनऊ को डेविड मिलर के रूप में सातवां झटका लगा है। हार्दिक पांड्या ने मिलर को पवेलियन का रास्ता दिखाया। मिलर 13 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हुए।

 

About rishi pandit

Check Also

पंजाब किंग्स पर शानदार जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन फ्रेंचाइजी के सबसे सफल कप्तान बन गए

नई दिल्ली पंजाब किंग्स पर 50 रन की शानदार जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *