Thursday , April 3 2025
Breaking News

मंईयां सम्मान योजना: बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक कराए बिना ही मिल जाएंगे पैसे

रांची

मंईयां सम्मान योजना में जिन महिलाओं के बैंक खाते आधार कार्ड से लिंक नहीं है उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं क्योंकि उन महिलाओं को भी अब योजना का लाभ मिलेगा।

"सभी को 31 मार्च तक योजना की बकाया राशि मिल जाएगी"

दरअसल, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार की कैबिनेट मीटिंग में प्रस्ताव पास कर दिया है कि जिन महिलाओं के खाते में आधार कार्ड लिंक नहीं है उनके खाते में भी पैसे भेज दिए जाएंगे। दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि सभी को 31 मार्च तक योजना की बकाया राशि मिल जाएगी।

बता दें कि मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं को एक साथ 3 महीनों की किस्त यानी 7500 रुपये मिल चुके हैं। कुछ महिलाओं के खाते में 7500 रुपए आ चुके हैं तो वहीं कुछ महिलाओं के खाते में अभी तक यह पैसे नहीं आए हैं। सरकार द्वारा कहा गया था कि जिन महिलाओं का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं है वह जल्द करा लें नहीं तो महिलाएं योजना के लाभ से वंचित हो जाएगी। इसके चलते सरकार ने उन महिलाओं की राशि भी होल्ड पर रखी हुई है, लेकिन अब देखना ये होगा कि क्या इन महिलाओं के बैंक खाते आधार कार्ड से लिंक कराए बिना ही इन्हें राशि मिलती है कि नहीं। 

About rishi pandit

Check Also

झारखंड में भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को मिलेगी राहत, राज्य में अगले 2 दिनों तक बारिश, ओलावृष्टि की भी संभावना

झारखंड झारखंड में भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को राहत की सांस मिलने वाली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *