2. जज्बा 2015

जज्बा’ फिल्म में मां की ममता के अलावा उसका गुस्सा, बदला और शक्ति भी दिखाई गई है। यहां मां के दुख से ज्यादा उसका ‘जज्बा’ और पावर दिखाया गया है। ये मां ऑफिस भी जाती है और घर भी संभालती है। साथ ही अपनी बेटी रक्षा के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार होती है।

3. लिसन अमायाः 2013

‘लिसन अमाया’ एक महिला की कहानी है। जो जवान बेटी की मां होने के साथ एक जीवंत और भावुक औरत भी है। पारिवारिक जीवन के साथ कामकाजी जीवन का बैलेंस बिठाने के लिए स्ट्रगल कर रही अमाया की मां किसी को डेट भी कर रही है। फिल्म में दीप्ति नवल, फारुख शेख, अमाला अक्किनेनी और स्वरा भास्कर लीड रोल में हैं।

4. मांः 1992

इस फिल्म में जया प्रदा ‘मां’ के रोल में नजर आई थीं। ये एक हॉरर फिल्म थी, जिसमें जया प्रदा एक बच्चे को जन्म देते ही मर जाती हैं। फिर कुछ विलेन उनके बेटे को मारने की कोशिश करते हैं। तब जया आत्मा बनकर अपने बच्चे की रक्षा करती नजर आती हैं। मां अपने बच्चे के लिए बदला लेती है और उन्हें मार देती है।

5. मदर इंडियाः 1957

महबूब खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नरगिस ने एक लाचार मां की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में मां का किरदार बड़ा ही दुख भरा था। जिसे देख हर किसी की आंखों में आंसू आ गए थे। फिल्म में एक मां का अपने बेटों के लिए समर्पण दर्शकों को काफी पसंद आया था।

मां पर बनी फिल्मों के अलावा बॉलीवुड में मां के ऊपर कई गाने भी बनाए गए हैं। आप मदर्स डे पर ये गाने सुन सकते हैं। इन गानों में मां और बच्चे का रिश्ता खूबसूरती से दिखाया गया है।

1. माई री माई: PARCHED

इस गाने में मां बेटी के उन यादों को संजोया गया है जब बेटी की शादी हो जाती है तब वह अपनी मां के साथ बिता हर वक्त को कैसे याद करती हैं। मां को भी अपनी बेटी की बहुत याद सताती है कि वह कैसे रह रही हैं।

2. ऐसी होती हैं मां: MAATR

इस गाने में मां के उन यादों को इस तरह पिरोया गया है जिसे सुनकर किसी के आंखों से आंसू आ जाएंगे। मां के दुत्कार और फटकार के प्यार को अच्छे से गीतों में पिरोया गया है।

3. ऐसा क्यों मां: नीरजा

नीरजा फिल्म के इस गाने में सोनम कपूर मुख्य किरदार में हैं। इस गाने में नीरजा जिस फ्लाइट में होती हैं उसे आतंकवादियों द्वारा हाईजैक कर लिया जाता है। उस दौरान उन्हें अपनी की बहुत याद आती है और वह मां के साथ बिताए उन पलों को याद करती हैं।

4. 3. मां: तारे जमीन पर

यह गाना अपनी मां के लिए हर बच्चे की भावनाओं को खूबसूरती से दर्शाता है। खासकर जब वे उन्हें कहीं और जाने के लिए पहली बार छोड़ते हैं। इसमें मां से दूर होने पर बच्चे किस तरह उन यादों को समेट कर अपने पास रखते हैं।

5. मेरी मां: यारियां

मेरी मां गाने के टाइटल से साफ तौर पर जाहिर हो रहा है कि इसमें मां से दूर जाने के अहसास को दिखा रहा है। इस गाने को के के ने आवाज दी है और म्यूजिक प्रीतम चक्रवर्ती द्वारा दिया गया है। मेरी मां गीत को इरशाद कामिल ने लिखा है।