Sunday , June 2 2024
Breaking News

प्रदेश में कोरोना संकट से निपटते ही फिर बजेगा उपचुनाव का बिगुल, इन सीटों के लिए डाले जाएंगे वोट

Byelection will be held in m.p soon after corona: digi desk/BHN/भोपाल/ 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद अब तक मध्य प्रदेश में 31 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हो चुके हैं। कोरोना संकट से निपटने के बाद एक बार फिर उपचुनाव का बिगुल बजेगा। इस बार खंडवा लोकसभा क्षेत्र के साथ जोबट और पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव होंगे। इसमें कांग्रेेस और भाजपा की चुनावी परीक्षा होगी। 15वीं विधानसभा का रिकॉर्ड देखें तो भाजपा का पलड़ा भारी रहा है। उपचुनाव में बीस सीटें भाजपा ने और 11 कांग्रेस ने जीती हैं।

मध्य प्रदेश में पंद्रहवीं विधानसभा के गठन के बाद से उपचुनाव होने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वो अभी भी जारी है। पिछले दिनों दमोह विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव का परिणाम घोषित हुआ, जो कांग्रेस के पक्ष में रहा। यह सीट कांग्रेस के विधायक राहुल सिंह के विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की वजह से रिक्त हुई थी। प्रदेश में कुल 31 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हो चुके हैं।

इनमें 28 सीटें विधायकों के इस्तीफा देने की वजह से खाली हुई थी। वहीं, तीन सीटें जौरा, आगर और ब्यावरा विधायकों का निधन होने से रिक्त हुई थीं। अब दो सीटें जोबट और पृथ्वीपुर सीट भी विधायकों के निधन की वजह से खाली हो गई हैं। उधर, खंडवा लोकसभा सीट भी सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन की वजह से रिक्त हो गई है। यहां भी उपचुनाव कराए जाएंगे।

विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों का कहना है कि कलेक्टर की रिपोर्ट आने पर सीट रिक्त होने की सूचना मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को भेजी जाएगी। इसके आधार पर निर्वाचन कार्यालय चुनाव आयोग को सूचना भेजेगा। बताया जा रहा है कि अब कोरोना संकट से निपटने के बाद यहां उपचुनाव कराए जाएंगे। बारिश के बाद तीनों उपचुनाव एक साथ होंगे। इसके साथ ही एक बार फिर भाजपा और कांग्रेस के नेता चुनावी मैदानी में आमने-सामने होंगे।

अब तक हो चुके हैं 31 विस क्षेत्रों में उपचुनाव

सीट- विजेता- दल

छिंदवाड़ा- कमल नाथ- कांग्रेस

झाबुआ- कांतिलाल भूरिया- कांग्रेस

जौरा- सूबेदार सिंह सिकरवार-भाजपा

सुमावली-अजब सिंह कुशवाह- कांग्रेस

मुरैना-राकेश मावई-कांग्रेस

रविंद्र सिंह तोमर-दिमनी-कांग्रेस

अंबाह-कमलेश जाटव- भाजपा

मेहगांव-ओपीएस भदौरिया-भाजपा

गोहद-मेवाराम जाटव-भाजपा

ग्वालियर- प्रद्युम्न सिंह तोमर-भाजपा

ग्वालियर पूर्व- डॉ.सतीश सिकरवार-कांग्रेस

डबरा-सुरेश राजे-कांग्रेस

भांडेर- रक्षा संतराम सरौनिया-भाजपा

करैरा-प्रागीलाल जाटव-कांग्रेस

पोहरी-सुरेश धाकड;-भाजपा

बमोरी-महेंद्र सिंह सिसोदिया-भाजपा

अशोकनगर-जजपाल सिंह जज्जी-भाजपा

मुंगावली-बृजेंद्र सिंह यादव-भाजपा

सुरखी-गोविंद सिंह राजपूत-भाजपा

मलहरा-प्रद्युम्न सिंह लोधी- भाजपा

अनूपपुर-बिसाहूलाल सिंह-भाजपा

सांची-डॉ.प्रभुराम चौधरी-भाजपा

ब्यावरा-रामचंद्र दांगी-कांग्रेस

आगर- विपिन वानखेड़े-कांग्रेस

हाटपिपल्या-मनोज चौधरी-भाजपा

मांधाता-नारायण पटेल-भाजपा

नेपानगर-सुमित्रा देवी कास्डेकर-भाजपा

बदनावर-राजवर्धन सिंह दत्तीगांव-भाजपा

सांवेर-तुलसीराम सिलावट-भाजपा

सुवासरा-हरदीप सिंह डंग-भाजपा

दमोह-अजय कुमार टंडन-कांग्रेस

विधानसभा में मौजूदा दलीय स्थिति

कुल सीट-230

भाजपा-126

कांग्रेस- 95

बसपा- 02

सपा-01

निर्दलीय-04

रिक्त-02

About rishi pandit

Check Also

फसलों में डाली जाने वाली कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या करने के मामलों में बीते कुछ सालों में तेजी से वृद्धि

बुरहानपुर फसलों में डाली जाने वाली कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या करने के मामलों में बीते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *