Palmistry Astrology:digi desk/BHN/ हस्तरेखा विज्ञान में विवाह रेखा बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह रेखा मनुष्य के वैवाहिक जीवन से तालुक रखती है। विवाह रेखा का उद्धव और आगे बढ़ने की स्थिति जातकों के शादीशुदा जीवन के बारे में बताती है। हस्तरेखा विज्ञान के मुताबिक अगर किसी आदमी के बाएं हाथ में दो विवाह रेखा हैं। जबकि दाएं में एक तो ऐसे व्यक्ति को गुणवान और सुंदर पत्नी मिलती है। पत्नी बहुत अधिक प्रेम करने वाली और ध्यान रखने वाली होती है।
अगर स्थिति इसके विपरीत हो, यानि दाएं हाथ में विवाह रेखा की संख्या 2 और बाएं में एक तो पत्नी और पति के बीच हमेशा मनमुटाव रहता है। अगर दोनों हाथों में विवाह रेखा की लंबाई समान और शुभ लक्षण वाली हो। ऐसे शख्स का वैवाहिक जीवन बहुत सुखी रहता है। जिन जातकों के हाथों में यह संयोग होता है, उनका पार्टनर से अच्छा तालमेल होता है। यदि शख्स के हाथ में विवाह रेखा ऊपर की ओर मुड़ जाएं। जबकि छोटी उंगली तक पहुंचे, ऐसे व्यक्ति को शादी में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी विवाह रेखा होने पर विवाह होना मुश्किल होता है। ऐसे लोग कुंवारे ही रहते हैं।