Friday , May 17 2024
Breaking News

घरेलू LPG सिलेंडर के नए रेट जारी, आम जनता को नहीं मिली कोई राहत

Oil companies release new rates:digi desk/BHN/ तेल कंपनियों ने मई के महीने के लिए बिना सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर की नई कीमतें तय की हैं। ये कीमतें मई के महीने में लागू होंगी। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने के बाद आसार लगाए जा रहे थे कि आम जनता को भी LPG सिलेंडर सस्ते में मिल सकते हैं, पर ऐसा नहीं हुआ है। सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले महीने एलपीजी सिलेंडर के दाम में 10 रुपये की कटौती की गई थी।

दिल्ली में LPG सिलेंडर का मौजूदा दाम 809 रुपये है। जबकि इस साल जनवरी में LPG सिलेंडर का दाम 694 रुपये था, जिसे फरवरी में बढ़ाकर 719 रुपये प्रति सिलेंडर किया गया। इसके बाद 15 फरवरी को दाम 769 रुपये हो गए। 25 फरवरी को एलपीजी सिलेंडर के दाम 794 रुपये कर दिए गए। वहीं मार्च में LPG सिलेंडर की कीमत 819 रुपये कर दी गई थी।

दिसंबर 2020 से हर महीने बदल रही हैं कीमतें

इससे पहले पिछले साल दिसंबर के महीने में घरेलू गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। उस समय दिल्ली में LPG सिलेंडर की कीमत 694 रुपए थी। इसके बाद लगातार घरेलू गैस की कीमतें बढ़ी हैं। हालांकि, पिछले महीने जरूर आम जनता को 10 रुपए की राहत मिली थी। इस महीने भी उम्मीद थी कि तेल कंपनियां फिर से कीमतों में कटौती कर सकती हैं, पर इस महीने ऐसा नहीं हुआ है।

About rishi pandit

Check Also

EPFO ने आवास, शादी और एजुकेशन के लिए ऑटो-क्लेम सेटलमेंट की सुविधा शुरू की, अब 3 से 4 दिन में अकाउंट में आ जाएगा पैसा

नई दिल्ली कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने अपने यूजर्स को खुशखबरी दी है। EPFO ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *