Friday , October 30 2026
Breaking News

MP: दुल्हन के घर के आगे गाने नहीं बजाए, तो दूल्हे ने DJ वाले को मारी कटार

  1. देवउठनी ग्यारस पर नंदबाग कॉलोनी में निकल रही थी बरात
  2. यहां पर दुल्हन के घर के सामने सड़क पर था एक बड़ा गड्ढा
  3. इसी वजह से डीजे वाला गाड़ी रोककर गाना नही बजा पाया

इंदौर। सड़क पर गड्ढा आने के कारण दुल्हन के घर के आगे जाकर गाने न बजाना डीजे वाले को भारी पड़ गया। गुस्साए दूल्हे के साथियों ने डीजे वाले की पिटाई कर दी। दूल्हा घोड़ी से उतरा और डीजे वाले को कटार मार कर घायल कर दिया।

मौके पर पुलिसवाले पहुंचे और डीजे वाले का मेडिकल करवा कर दूल्हे व उसके साथियों पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस तो गिरफ्तारी के लिए भी पहुंच गई थी। हालांकि मनुहार के बाद पुलिसवालों ने छोड़ दिया। डीसीपी जोन-3 डा. हंसराजसिंह के मुताबिक घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदबाग कॉलोनी की है। देवउठनी ग्यारस पर कुशवाह नगर निवासी राहुल की शादी थी।

दूल्हे के दोस्त और भाई हाथापाई करने लगे

मंगलवार को कुशवाह नगर से नंदबाग बरात जा रही थी। नाचने के लिए एसके डीजे वाले अभिषेक मौर्य (जगन्नाथनगर) को बुलाया गया था। बरात धूमधाम से दुल्हन के घर के पास पहुंच गई, लेकिन अचानक नर्मदा पाइप लाइन का गड्ढा आ गया। अभिषेक ने गाड़ी ले जाने में असमर्थता जताई, मगर दूल्हे के साथी अड़ गए कि गाने तो दुल्हन के घर के आगे बजाने पड़ेंगे।

दूल्हे के दोस्त और भाई हाथापाई पर उतर आए। गुस्से में दूल्हा राहुल घोड़ी से उतरा और अभिषेक के सिर में कटार मार दी। शादी में अफरा-तफरी मच गई और पुलिसवाले आ गए। रात में ही हमलावरों पर एफआईआर दर्ज की गई। पुलिसवाले पहुंचे और कहा कि फेरे बाद में लेना पहले गिरफ्तारी होगी। स्वजन ने मान-मनुहार कर पुलिसवालों को मनाया और तय हुआ कि शादी के बाद उसे थाने लेकर आएंगे।

शराब के रुपये न देने पर बदमाशों ने कारों में की तोड़फोड़

विजय नगर थाना क्षेत्र में अवैध वसूली करने वाले बदमाशों ने घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने अड़ीबाजी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। फरियादी पुरुषोत्तमसिंह तोमर निवासी शीतल नगर के मुताबिक आरोपित शुभम, मोंटी उर्फ पीयुष और बंटी शराब के लिए रुपये मांग रहे थे।

रुपये देने से मना करने पर हाथापाई करने लगे। आरोपितों ने पत्थरों से पुरुषोत्तम,अंकित और राहुल की कार के कांच फोड़ डाले। पुलिस से सभी आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।

About rishi pandit

Check Also

चक्रवात अरनब के प्रभाव से सुहावना हुआ मौसम, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में प्रबंधन सतर्क

चक्रवात अरनब के प्रभाव से सुहावना हुआ मौसम, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में प्रबंधन सतर्क कोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *