Sunday , September 22 2024
Breaking News

PNB Fraud Case: भगोड़ा नीरव मोदी जल्द आएगा भारत, UK ने प्रत्यर्पण को दी मंजूरी

PNB Fraud Case:digi desk/BHN/ भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी जल्द भारत आएगा। यूनाइटेड किंगडम के गृहमंत्री ने नीरव के प्रत्यपर्ण को मंजूरी दे दी है। इससे पहले लंदन की कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए मोदी के प्रत्यपर्ण पर सहमति जताई थी। वहीं उसके सभी दलीलों को खारिज कर दिया था। गौरतलब है कि नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक से करीब 14 हजार करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप है। साल 2018 में वह भारत छोड़कर फरार हो गया था।

नीरव मोदी फिलहाल लंदन के वंड्सवर्थ जेल में बंद है। प्रत्यपर्ण से बचने मोदी ने कई बहाने बनाए हैं। उन्होंने कोर्ट में कहा था कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ्य है। साथ ही नीरव ने भारत की जेल में सुविधाएं नहीं होने का दावा भी किया है। हालांकि अदालत ने मोदी की सभी दलीलों को खारिज कर दिया था। 13 मई 2020 को भारत सरकार ने ब्रिटेन सरकार को धन शोधन केस में नीरव के खिलाफ सबूत मुहैया कराए थे।

बता दें जनवरी 2018 में पंजाब नेशन बैंक के लाइन ऑफ क्रेडिट के माध्यम से 14 हजार करोड़ रुपए के घोटाले का खुलासा हुआ था। जिसके बाद नीरव मोदी अपने परिवार के साथ विदेश भाग गया। सीबीआई और ईडी ने जांच में मोदी और उसके मामा मेहुल चौकसी के खिलाफ रेडकॉर्नर नोटिस जारी किया था। दिसंबर 2018 में नीरव के भेष बदलकर लंदन में रहने की पुष्टि हुई थी। इस घोटाले का दूसरा आरोपी मेहुल एंटीगुआ फरार हो गया है। एंटीगुआ के साथ भारत की प्रत्यर्पण संधि नहीं है। सरकार उसके प्रत्यर्पण के लिए कूटनीतिक प्रयत्न में लगी है।

 

About rishi pandit

Check Also

अमेरिका दौरे से ठीक पहले आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी धमकी

नई दिल्ली खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *